जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ा राजनीतिक विवाद, बीजेपी ने विपक्ष पर साधा निशाना
नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन से पहले देश की सियासत में गर्माहट काफी तेज है। ऐसे में अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बेहद तीखा हमला बोला।
दो अराजक समूह देश में फैला रहे हैं हलचल
प्रेस को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने मौजूदा राजनीतिक हालात को अत्यंत गंभीर और चिंताजनक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के भीतर सुनियोजित तरीके से अस्थिरता पैदा करने के लिए दो प्रमुख अराजक समूह आपस में होड़ कर रहे हैं, जिसमें एक गुट का नेतृत्व राहुल गांधी का 'इंडी अलायंस' कर रहा है और दूसरे गुट की कमान अरविंद केजरीवाल के सहयोगियों के हाथों में है।
विदेशी ताकतों पर राजनीतिक एजेंडा चलाने का आरोप
नितिन नवीन ने कड़े शब्दों में यह भी कहा कि ये दल और संगठन विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहे हैं और देश के विकास तथा प्रगति को बाधित करने के लिए अपने राजनीतिक एजेंडे के तहत ऐसी साजिशें रच रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश की शांति और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले ऐसे किसी भी मंसूब सफल नहीं होने दिया जाएगा।

देवउठनी एकादशी पर घर में बनाएं गन्ने का मंडप, भगवान नारायण के जागते ही शुरू मांगलिक कार्य, जानें पूजा की विधि
राशिफल 13 नवंबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सूरज की किरणों से रोशन हो रहे घर, बिजली बिल की चिंता से मिल रही मुक्ति
छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
मध्यप्रदेश पुलिस की जुआ एवं सट्टे के विरुद्ध पूरे प्रदेश में व्यापक कार्रवाई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 नवंबर को 1.24 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1,831 करोड़ रुपये से अधिक की राशि करेंगे अंतरित
महलोई में 5 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक मॉडल स्कूल