दिल्ली रोहिणी के अस्पताल में दो महिला डॉक्टरों को तीमारदारों ने पीटा
दिल्ली: रोहिणी स्थित बाबा भीमराव आंबेडकर अस्पताल की एक महिला डाॅक्टर ने मरीज के साथ आए तीमारदारों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
अस्पताल के एक डाॅक्टर ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे एक महिला मरीज के साथ स्त्री रोग विभाग में तीन से चार महिलाएं आई थीं।
किसी बात पर कहासुनी के बाद उन महिलाओें ने पहले महिला डाॅक्टर का गला दबाया, फिर उनके कपड़े फाड़ दिए। डॉक्टर को नोंच लिया, उनके शरीर पर नाखून के निशान भी मिले हैं।
डाॅक्टर काे बचाने आई दूसरी डाॅक्टर को भी पीटा
वहीं, डाॅक्टर को बचाने आई एक अन्य महिला डाॅक्टर के साथ भी तीमारदारों ने मारपीट की। आरोप है कि वहां तैनात सुरक्षाकर्मी ने भी महिला डाॅक्टर को बचाने की कोशिश नहीं की।
आंबेडकर अस्पताल के रेजिडेंट डाक्टर एसोसिएशन का आरोप है कि इस मामले में मारपीट करने वाली महिलाओं के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं है और कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
अस्पताल के एक डाॅक्टर ने बताया कि इस मामले में डाॅक्टरों की बैठक अस्पताल प्रशासन के साथ होगी। जिसके बाद आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
अस्पताल में एक वर्ष में मारपीट की यह दूसरी घटना
डाॅक्टरों का कहना है कि इस अस्पताल में एक वर्ष में डाॅक्टरों के साथ मारपीट की यह दूसरी घटना है।
सीसीटीवी एक्सेस से इनकार किया गया।
वहीं, अस्पताल प्रशासन से डाॅक्टर मांग कर रहे हैं कि बिना किसी देरी वारदात के समय मौके पर तैनात लापरवाही बरतने वाले सुरक्षाकर्मी को बर्खास्त किया जाए।
इस मामले में आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। इस पूरे मामले में रोहिणी जिला पुलिस अधिकारी का कहना है कि शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल