आज से 8 ट्रेनों का हाल्ट बढ़ा, भोपाल रेल मंडल ने जारी किया शेड्यूल
भोपाल: 1 जनवरी से भोपाल रेल मंडल के अंतर्गत चलने वाली कई ट्रेनों के ठहराव के समय में वृद्धि की गई है। रेलवे के अनुसार, गुना और बीना रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली 6 ट्रेनों का ठहराव समय 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, बेंगलुरु-नई दिल्ली एक्सप्रेस सहित आठ अन्य ट्रेनों का ठहराव भी अब 5 मिनट के बजाय 10 मिनट होगा। यह नई व्यवस्था 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी। इसके साथ ही, उधना-प्रयागराज कुंभ मेला ट्रेन को भोपाल से चलाने का निर्णय लिया गया है, जो संत हिरदाराम नगर, विदिशा और बीना स्टेशनों पर रुकेगी। उधना-प्रयागराज ट्रेन 31 दिसंबर को शाम 7.10 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी।
इन ट्रेनों का समय बढ़ाया गया
- गाड़ी संख्या-14319 इंदौर-बरेली साप्ताहिक एक्सप्रेस का बीना स्टेशन पर ठहराव बढ़ा दिया गया है।
- गाड़ी संख्या-14320 बरेली-इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस का बीना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट कर दिया गया है।
- गाड़ी संख्या-22468 गांधी नगर कैपिटल-वाराणसी एक्सप्रेस का बीना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया जाएगा।
- गाड़ी संख्या-22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस का बीना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया जाएगा।
- गाड़ी संख्या-19306 कामाया-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस का बीना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट कर दिया गया है।
- गाड़ी संख्या-12181 जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस का गुना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया गया है।
- गाड़ी संख्या-12182 अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस का गुना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया गया है।
- गाड़ी संख्या-12627 बेंगलुरु-नई दिल्ली एक्सप्रेस का भोपाल स्टेशन पर ठहराव बढ़ा दिया गया है।
कुंभ मेला के लिए विशेष ट्रेन इटारसी स्टेशन पर ठहरेगी
गाड़ी संख्या 09009, जो वलसाड़ से प्रयागराज के लिए एकतरफा विशेष ट्रेन है, 1 जनवरी को सुबह 8:40 बजे वलसाड़ से रवाना होगी। यह ट्रेन इटारसी स्टेशन पर रात 10:55 बजे रुकेगी और इसके बाद अन्य मार्ग के स्टेशनों से होते हुए 2 जनवरी को प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी।
सभी ट्रेनों के ठहराव में यह वृद्धि यात्रियों की सुविधा के लिए की गई है। यह निर्णय रेलवे द्वारा यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

कर्नाटक कांग्रेस में मचे घमासान का पटाक्षेप, रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के विवाद पर लगा पूर्णविराम
Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें ताजा भाव
व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर
भारत ने डेब्यूटेंट मानव सुथार पर जताया भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका
DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान! जुलाई से इन कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा
भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, सात थानों के प्रभारियों पर गिरी गाज
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत
गहने गिरवी रख खेती को आधुनिक बनाया, अब सरकारी भुगतान का इंतजार
राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश, पिछले 5 साल से लगातार सामान्य से अधिक वर्षा का रिकॉर्ड
CM शिवकुमार का बड़ा आदेश, ऐप से दर्ज होगी कर्मचारियों की हाजिरी