नहर में गिरी बाइक, तीन युवकों की मौत
सासाराम । सासाराम के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। ये युवक जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे जब उनकी बाइक अनियंत्रित होकर लखुई लख नहर में गिर गई। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई, जिनकी पहचान एक ही परिवार के सदस्यों के रूप में हुई है।
घटना उस समय हुई जब तीनों युवक अपनी बहन के गांव नटवार से जन्मदिन मना कर देर रात अपने गांव गुंसेज लौट रहे थे। सुबह के समय पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवकों ने घटनास्थल पर बाइक और शवों को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मृतकों की पहचान प्रियांशु कुमार (25 वर्ष), पिता मुंद्रिका सिंह, अंकित कुमार (25 वर्ष), पिता संजय सिंह, शशिरंजन उर्फ मनु कुमार (23 वर्ष), पिता रामेश्वर सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हादसा रात में हुआ, लेकिन अंधेरे में इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। हादसे के बाद पूरे इलाके में नववर्ष के पहले दिन शोक का माहौल है। तीनों युवकों की मौत से उनके परिवार और गांव में मातम छा गया है। स्थानीय लोग घटना से गहरे सदमे में हैं।हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका