विकसित राजस्थान 2047 का लक्ष्य हासिल करने में हाथ बंटाये जनप्रतिनिधि
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों की तीन दिन मीटिंग में चर्चा कर उन्हें नसीहत दी है कि जनसंवाद बढ़ाकर लोगों के दिल जीते सेखी ना बघारे (सरकार को गलत तथ्य की जानकारी ना दें) तभी हम चुनावी दौर में किए गए जनता से वादे पूरे करने में कामयाब हो सकेंगे और समृद्ध राजस्थान 2047 बनाने का संकल्प साकार कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा सरकार और स्वयं की छवि आम आवाम के बीच कमेरी बनाने के लिए अपने अपने क्षेत्र के तिल तिल विकास और जनजन की सहूलियतों के लिए डोर टू डोर मुलाकातों के दिन जितने ही हो उतने ज्यादा बढ़ाये और उतना ही जन संवाद बैठको में बोले जितना सरकार से काम करवाने की क्षमता खुद में हो। मुख्यमंत्री ने तीन दिन में राज्य की सभी 200 विधानसभा सीटों पर विधायकों से फीडबैक लेने के बाद जनप्रतिनिधियों की प्रशासनिक अमला जनता के हितो के कामों को सुनी अनसुनी करने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कहा प्रशासनिक कमजोरी को भी ठीक कर दिया जायेगा जनप्रतिनिधियों की शिकायतों के प्रतिउत्तर में मुख्यमंत्री ने तुरंत तबादला सूची पर लगे बैन को खोल दिया है और कह दिया कि जनता की किसी भी समस्या के लिए ना नुकूर की आदत्त छोड़े ताकि सरकार की छवि कमेरी बन सके उन्होने कहा कि सरकार ने एक वर्ष में जो काम हुए उतने काम गहलोत की सरकार ने पांच साल में नहीं किए भाजपा शासन और कांग्रेस शासन में यही अंतर है भाजपा विकास व जनसेवा को महत्व देने के साथ जनशिकायतों के निपटाने को प्राथमिकता देती है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश को 2047 तक पूर्ण विकसित भारत बनाने का लक्ष्य तभी पूरा हो पायेगा उन्होने कहा कि भाजपा सरकार की नीति यही है हर क्षेत्र का विकास करना किसी भी क्षेत्र को अविकसित नहीं रहने देना पिछले दिनों हुए आर्थिक और औद्योगिक दृष्टि से सम्बल बनाने के लिए देश विदेश के उद्योगपतियों ने आगे आकर एमओयू साइन किए जो बताता है कि सरकार की नीति नियत विकास को ऊंचे पायेदान पर ले जाना है यह सब तभी सम्भव हो सकेगा जब जनप्रतिनिधि सुनिश्चित करें जन जन से मेल मिलाप और अपने अपने क्षेत्रों के दौरे।

राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका