मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने के लिए केंद्र सरकार ने परिवार को दिए ये विकल्प
नई दिल्ली: भारत सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिवार को उनके स्मारक को लेकर कुछ विकल्प दिए हैं। इन विकल्पों में राष्ट्रीय स्मारक समेत कुछ अन्य स्थानों के नाम शामिल हैं, जहां उनका स्मारक बनाए जाने की संभावना है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक परिवार द्वारा स्मारक की जगह चुनने के बाद ट्रस्ट बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
यह ट्रस्ट स्मारक निर्माण की योजना और उसके बाद की सभी गतिविधियों की देखरेख करेगा। परिवार ने अभी तक किसी खास जगह पर फैसला नहीं किया है। ट्रस्ट स्मारक के लिए जमीन के लिए आवेदन करेगा। जमीन आवंटित होने के बाद सीपीडब्ल्यूडी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके बाद ही स्मारक बनाने का काम शुरू हो सकेगा।
इन जगहों पर बन सकते हैं स्मारक
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर 2024 को हुआ था। इसके बाद कांग्रेस ने उनके स्मारक को लेकर केंद्र सरकार से मांग की थी। सूत्रों के मुताबिक मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए राजघाट, राष्ट्रीय स्मारक या किसान घाट के पास एक से डेढ़ एकड़ जमीन दी जा सकती है।

राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका