क्या शेख हसीना की पार्टी बांग्लादेश में चुनाव लड़ेगी? जानिए मुख्य चुनाव आयुक्त ने क्या कहा
ढाका: बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नसीरुद्दीन ने बड़ी बात कही है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा है कि अगर सरकार या न्यायपालिका अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर प्रतिबंध नहीं लगाती है, तो पार्टी चुनाव लड़ सकती है। समाचार पत्र 'ढाका ट्रिब्यून' की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ने चटगांव सर्किट हाउस में चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान यह बात कही।
'चुनाव आयोग स्वतंत्र है'
नसीरुद्दीन ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग पूरी तरह स्वतंत्र है और उस पर कोई बाहरी दबाव नहीं है। उन्होंने कहा, "हम निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" बांग्लादेश में हुए पिछले कुछ चुनावों में मतदान में भारी गिरावट आई है। पिछले चुनावों में मुख्य विपक्षी दलों ने धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव का बहिष्कार किया था।
वोटर लिस्ट अपडेट की जाएगी
सीईसी ने पिछले चुनावों में फर्जी मतदाताओं के मुद्दे को भी स्वीकार किया और मतदाता पंजीकरण में गिरावट के लिए मतदान प्रक्रिया में अविश्वास को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा है कि मतदाता सूची को जल्द ही अपडेट किया जाएगा। उन्होंने कहा, "मतदाता सूची को अगले छह महीनों में अपडेट किया जाएगा। इस बार चुनाव पिछली बार की तरह नहीं होंगे। 5 अगस्त के बाद से चुनावी मामलों पर राष्ट्रीय सहमति बनाने में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।"

राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका