रेलवे टेक्नीशियन परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई
जयपुर । राजधानी जयपुर में एक और भर्ती परीक्षाओं में नकल का मामला उजागर हुआ है आमेर थाना इलाके में कूकस स्थित एक केंद्र पर रेलवे टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा में दो मुन्ना भाई पकड़े गए हैं शहर की आमेर थाना पुलिस ने ब्लूटूथ से नकल करने के मामले में मुकदमा दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी हेतराम मीना और राजवीर मीना है पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.एडीसीपी जयपुर नॉर्थ बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि रेलवे भर्ती बोर्ड की आरआरबी टेक्नीशियन परीक्षा के दौरान कूकस स्थित एक परीक्षा केंद्र पर जांच के दौरान एक अभ्यर्थी को ब्लूटूथ के साथ पकड़ा. वहीं परीक्षा के दौरान एक अन्य अभ्यर्थी की भी संदेह के चलते जांच की, तो उसके पास भी ब्लूटूथ डिवाइस बरामद किया गया। दोनों अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है प्रारंभिक जांच में इन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में पास होने के लिए लाखों रूपए में सौदा तय होने की जानकारी दी है. सौदे के मुताबिक इन अभ्यर्थियों ने बतौर एडवांस पहली किश्त भी दी थी फिलहाल पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल कराने वाली गैंग के बारे में पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया है. दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. परीक्षा केंद्र पर एंट्री से पहले गेट पर दोनों कैंडिडेट्स की तलाशी ली गई थी. लेकिन तलाशी में ब्लूटूथ डिवाइस पकड़ में नहीं आया आरोपियों ने अंडरगारमेंट में डिवाइस को छुपाया हुआ था कॉलेज में एंट्री के बाद बाथरूम में जाकर ब्लूटूथ डिवाइस को निकाल कर बायोमेट्रिक करवाकर अपनी सीट पर बैठ गए थे. शक होने पर दोनों कैंडीडेट्स की तलाशी ली गई. चेकिंग के दौरान ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुआ कैंडिडेट्स ने कान में बिल्कुल बारीक ब्लूटूथ लगा रखा था, जो दिखाई नहीं दे रहा था।

एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस की 'स्ट्राइक': सड़क सुरक्षा अभियान के पहले ही दिन 4,869 वाहनों पर गाज
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'