गैस त्रासदी का जहरीला कचरा पहुंचा पीथमपुर, इसके विरोध में रैली और शहर बंद का एलान
भोपाल: चालीस साल पहले दुनिया के सबसे बड़े औद्योगिक हादसे से आखिरकार भोपाल को मुक्ति मिल गई है। यह ऑपरेशन पांच दिन यानी 114 घंटे तक चला। बुधवार रात 9 बजे वीवीआईपी सुरक्षा के बीच 12 ट्रकों में 337 मीट्रिक टन जहरीला कचरा भरकर रवाना किया गया। सुबह करीब 4.17 बजे यह कचरा इंदौर के पीथमपुर भेजा गया। लेकिन इससे पहले ही पीथमपुर छावनी बन गया। यहां 300 से ज्यादा जवान तैनात हैं। बता दें कि यहां 1200 डिग्री सेल्सियस पर भट्टी से कचरे को जलाया जाएगा। पहले 10 किलो कचरे को नष्ट कर उसकी जांच की जाएगी। उधर, पीथमपुर में कचरा जलाने का विरोध तेज हो गया है।
आज रैली, कल शहर बंद का एलान
आज यानी गुरुवार को स्थानीय निवासी शहर में रैली निकालेंगे। कचरा जलाने के विरोध में शुक्रवार को पीथमपुर बंद का आह्वान भी किया गया है।
सांसद और पूर्व मंत्री सीएम से मिलेंगे
शुक्रवार को पूर्व मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांसद और केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर के साथ ही विधायक नीना वर्मा सीएम मोहन यादव से मुलाकात करेंगे। वे मांग करेंगे कि सरकार इस मामले में पुनर्विचार याचिका दायर करे।

एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस की 'स्ट्राइक': सड़क सुरक्षा अभियान के पहले ही दिन 4,869 वाहनों पर गाज
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'