भजनलाल सरकार ने खाद्य सुरक्षा योजना में इन लोगों को दी छूट, इन्हें भी ई—केवाईसी की बाध्यता से रखा बाहर
समाज के शोषित एवं वंचित तबकों के लिए सरकार की ओर से खाद्य सुरक्षा योजना चलाई जा रहा रही है। राजस्थान सरकार की ओर से गत एक वर्ष में 13 लाख लोगों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ा गया है। इनमें 1.60 लाख से अधिक विशेष योग्यजन भी सम्मिलित है। इस बात की जानकारी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बुधवार को सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी है। सुमित गोदारा ने इस ददौरान कहा कि उन्होंने कहा कि विभाग लगातार खाद्य सुरक्षा से वंचित लोगों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में गत 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा खाद्य सुरक्षा पोर्टल को पुन: प्रारंभ किया गया। गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिशा निर्देशों की पालना में अधिकतम लोगों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ई—केवाईसी की प्रक्रिया को प्रभावी रूप से संपन्न करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 28 जनवरी तक खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत आने वाले 88 प्रतिशत से अधिक लोगों की ई—केवाईसी सम्पन्न हो चुकी है। राज्य सरकार द्वारा संवेदनशीलता के आधार पर 70 साल से ऊपर के लोगों को ई— केवाईसी से छूट दी गई है। साथ ही 10 साल की आयु से कम के बच्चों को भी ई—केवाईसी की बाध्यता से बाहर रखा गया है।
पोर्टल पर आवेदन स्वयं द्वारा या ई मित्र के माध्यम से किया जा सकता है
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रारंभ किए गए पोर्टल से खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जुडऩे की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर आवेदन स्वयं द्वारा या ई मित्र के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन स्वीकृत करने की प्रक्रिया में शुचिता सुनिश्चित करने हेतु आवेदन की त्रिस्तरीय जांच की जाएगी।

एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस की 'स्ट्राइक': सड़क सुरक्षा अभियान के पहले ही दिन 4,869 वाहनों पर गाज
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'