पुलिस भर्ती में 35 फीसदी महिला आरक्षण, खाली पदों पर पुरूषों को नौकरी
भोपाल । राज्य शासन ने पुलिस अराजपत्रिक पदों पर भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। जिसके तहत महिलाओं के लिए आरक्षित पदों पर महिला अभ्यर्थी नहीं आती हैं तो फिर रिक्त पद पुरूषों से भर दिए जाएंगे। यानी पद अगली भर्ती तक आगे नहीं बढ़ाए जाएंगे। साथ ही भर्ती के लिए लिखित, शारीरिक परीक्षा के बाद साक्षात्कार भी होगा। इसके बाद मैरित सूची तैयार होगी। मप्र पुलिस कार्यपालिक सेवा भर्ती नियम 1997 में बदलाव कर दिया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। जिला कार्यपालिक बल में सूबेदार, उप निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में दो महीने पहले मुख्यमंत्री डॉ मेाहन यादव की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट ने फैसला लिया था। अभी तक मप्र पुलिस भर्ती में 33 फीसदी आरक्षण मिलता रहा है। मोहन सरकार ने इसे बढ़ाकर 35 फीसदी कर दिया है। खास बात यह है कि यदि 35 फीसदी पदों के लिए पर्याप्त संख्या में महिलाएं नहीं आती हैं तो फिर शेष खाली पद पुरूष आवेदकों से भर दिए जाएंगे। खास बात यह है कि इन परीक्षाओं में भूतपूर्व सैनिकों को आरक्षण देेने का कॉलम हटा दिया गया है।
फिजिकल में 30 फीसदी अंक जरूरी
पुलिस पदों में सूबेदार, उप निरीक्षक (फोटो, विशेष शाखा, रेडियो, फिंगर प्रिंट, दस्तावेज, आयुध) आते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा में 30 फीसदी अंक अनिवार्य है। शारीरिक परीक्षा में 800 मीटर दौड़ के 40 अंक, लंबी कूद के 30 अंक, गोला फेंक के 30 अंक निर्धारित हैं। इनमें से 30 फीसदी अंक अनिवार्य है। वही आयु सीमा 36 से बढ़ाकर 38 कर दी है। जबकि आयु सीमा में छूट 45 साल तक है। लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा के अंकों के आधार पर सूची तैयार होगी। इसके बाद निर्धारिक प्रक्रिया के अनुसार साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार के लिए 50 अंक निर्धारित हैं। मुख्य परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर प्रवीण्य सूची तैयार होगी।

कर्नाटक कांग्रेस में मचे घमासान का पटाक्षेप, रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के विवाद पर लगा पूर्णविराम
Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें ताजा भाव
व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर
भारत ने डेब्यूटेंट मानव सुथार पर जताया भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका
DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान! जुलाई से इन कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा
भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, सात थानों के प्रभारियों पर गिरी गाज
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत
गहने गिरवी रख खेती को आधुनिक बनाया, अब सरकारी भुगतान का इंतजार
राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश, पिछले 5 साल से लगातार सामान्य से अधिक वर्षा का रिकॉर्ड
CM शिवकुमार का बड़ा आदेश, ऐप से दर्ज होगी कर्मचारियों की हाजिरी