कुष्ठ रोग जागरूकता पर प्रदेशभर में 13 फरवरी तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्वस्थ राजस्थान विजन को साकार करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेशभर में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
निदेशक जनस्वाथ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि कुष्ठ दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में जिलों में जिला कलेक्टर द्वारा कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता हेतु जनता के नाम संदेश प्रसारित किया गया। कुष्ठ दिवस पर ग्राम सभाओं में सरपंच द्वारा ग्राम सभा के सदस्यों से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव दूर करने के लिए सार्थक प्रयास करने की अपील की गई। साथ ही सभा में कोई कुष्ठ रोग मुक्त व्यक्ति होने पर उसे ग्राम सभा का विशिष्ट अतिथि घोषित किया गया। कुष्ठ रोग प्रभावित व्यक्तियों का ग्रााम सभा प्रमुख द्वारा अभिनंदन भी किया गया। इस अवसर पर कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता को लेकर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

कर्नाटक कांग्रेस में मचे घमासान का पटाक्षेप, रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के विवाद पर लगा पूर्णविराम
Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें ताजा भाव
व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर
भारत ने डेब्यूटेंट मानव सुथार पर जताया भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका
DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान! जुलाई से इन कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा
भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, सात थानों के प्रभारियों पर गिरी गाज
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत
गहने गिरवी रख खेती को आधुनिक बनाया, अब सरकारी भुगतान का इंतजार
राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश, पिछले 5 साल से लगातार सामान्य से अधिक वर्षा का रिकॉर्ड
CM शिवकुमार का बड़ा आदेश, ऐप से दर्ज होगी कर्मचारियों की हाजिरी