प्रबंध निदेशक ने निर्माणाधीन आरएमएससी के भवन का किया निरीक्षण
जयपुर । राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड की प्रबंध निदेशक श्रीमती नेहा गिरि ने स्वास्थ्य भवन में निर्माणाधीन आरएमएससी के नये भवन में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। श्रीमती गिरि ने निर्माणाधीन इस नए भवन के सभी कमरों में जाकर वहां चल रहे कार्यों को देखा। उन्होंने सभाकक्ष को साउंडप्रूफ बनाने एवं सभी कमरों में बिजली, पानी एवं इंटरनेट आदि की फिटिंग गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस भवन में आगजनी आदि की घटना से बचाव के लिए तैयार किए गए फायर फाइटनिंग सिस्टम के बारे में भी जानकारी ली। प्रबंध निदेशक ने कहा कि बाहर से आने वाले आगुंतकों के बैठने, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था हो। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

कर्नाटक कांग्रेस में मचे घमासान का पटाक्षेप, रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के विवाद पर लगा पूर्णविराम
Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें ताजा भाव
व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर
भारत ने डेब्यूटेंट मानव सुथार पर जताया भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका
DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान! जुलाई से इन कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा
भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, सात थानों के प्रभारियों पर गिरी गाज
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत
गहने गिरवी रख खेती को आधुनिक बनाया, अब सरकारी भुगतान का इंतजार
राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश, पिछले 5 साल से लगातार सामान्य से अधिक वर्षा का रिकॉर्ड
CM शिवकुमार का बड़ा आदेश, ऐप से दर्ज होगी कर्मचारियों की हाजिरी