महज 4 घंटे में लीवर पहुंचा अस्पताल, ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से बुजुर्ग को मिला जीवनदान
इंदौर: 62वें ग्रीन कॉरिडोर के जरिए गुरुवार को 67 वर्षीय बुजुर्ग को नई जिंदगी मिली। जब गोवा से लाया गया लिवर महज 4 घंटे में जुपिटर अस्पताल इंदौर पहुंचा। यह पहला मौका है जब नियमित फ्लाइट से गोवा से लिवर इंदौर भेजा गया। जानकारी के मुताबिक गोवा के मणिपाल अस्पताल में इलाज करा रहे 45 वर्षीय अजय गिरी को ब्रेन हेमरेज के बाद ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था। ऐसे मुश्किल वक्त में उनकी पत्नी ने परोपकार की मिसाल पेश करते हुए अंगदान करने की हामी भरी। इसके बाद रात 10:30 बजे रोटो मुंबई की ओर से अलर्ट जारी किया गया और इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह की सतत निगरानी में पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।
इंदौर ट्रैफिक पुलिस और नागरिकों का सराहनीय योगदान
विमान शाम 4:22 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर उतरा, लिवर शाम 4:37 बजे जुपिटर अस्पताल पहुंचा। यह सब ग्रीन कॉरिडोर के जरिए महज 15 मिनट में संभव हो सका। इस काम में इंदौर ट्रैफिक पुलिस और नागरिकों ने अनुकरणीय सहयोग दिया।
मुस्कान ग्रुप की भूमिका
इस नेक कार्य में मुस्कान ग्रुप पारमार्थिक ट्रस्ट इंदौर के स्वयंसेवक जीतू बगानी और संदीपन आर्य ने भी अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा जुपिटर हॉस्पिटल के ऑर्गन ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर ऋतुराज और निकिता पुरंदर ने भी विशेष योगदान दिया।

कर्नाटक कांग्रेस में मचे घमासान का पटाक्षेप, रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के विवाद पर लगा पूर्णविराम
Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें ताजा भाव
व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर
भारत ने डेब्यूटेंट मानव सुथार पर जताया भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका
DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान! जुलाई से इन कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा
भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, सात थानों के प्रभारियों पर गिरी गाज
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत
गहने गिरवी रख खेती को आधुनिक बनाया, अब सरकारी भुगतान का इंतजार
राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश, पिछले 5 साल से लगातार सामान्य से अधिक वर्षा का रिकॉर्ड
CM शिवकुमार का बड़ा आदेश, ऐप से दर्ज होगी कर्मचारियों की हाजिरी