अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
'स्काई फोर्स' 24 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और यह अपने एक हफ्ते पूरे कर चुकी है। इसी के साथ आज यह फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। कमाई के मामले में भी फिल्म की रफ्तार बरकरार है। आज सिनेमाघरों में 'स्काई फोर्स' का आठवां दिन था। चलिए जानते हैं आज फिल्म ने कितनी कमाई की।
आज सिनेमाघरों में फिल्म का दूसरा शुक्रवार था। वहीं, फिल्म का मुकाबला आज शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' से भी हुआ, बावजूद इसके 'स्काई फोर्स' ने अपना जलवा दिखाया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने आठवें दिन दो करोड़ 75 लाख रुपये की कमाई की। हालांकि, यह बीते दिन की कमाई के मुकाबले में कम है, लेकिन फिल्म के वीकएंड पर अच्छी कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही है।
फिल्म का कुल कलेक्शन
फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की थी, जिसकी रफ्तार को फिल्म ने जारी रखा। वहीं, आज की कमाई के बाद अब 'स्काई फोर्स' का कुल कलेक्शन 101.85 करोड़ रुपये हो चुका है। इसके साथ ही फिल्म ने आठवें दिन बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। फिल्म आज 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 99.05 करोड़ रुपये रहा। वहीं, आज इसने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया।
अक्षय की फिल्मों का हफ्ते भर का कलेक्शन
वहीं, 'स्काई फोर्स' के एक हफ्ते के कलेक्शन की तुलना अक्षय कुमार की पिछली पांच फिल्मों के हफ्ते भर की कमाई के साथ करें तो चलिए जानते हैं कि यह फिल्म किस नंबर पर खड़ी है।
फिल्म के कलाकार
फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया के साथ सारा अली खान और निमृत कौर भी हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है। फिल्म में शरद केलकर, वरुण बडोला, मनीष चौधरी और मोहित चौहान भी सहायक भूमिकाओं में हैं।

कर्नाटक कांग्रेस में मचे घमासान का पटाक्षेप, रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के विवाद पर लगा पूर्णविराम
Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें ताजा भाव
व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर
भारत ने डेब्यूटेंट मानव सुथार पर जताया भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका
DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान! जुलाई से इन कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा
भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, सात थानों के प्रभारियों पर गिरी गाज
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत
गहने गिरवी रख खेती को आधुनिक बनाया, अब सरकारी भुगतान का इंतजार
राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश, पिछले 5 साल से लगातार सामान्य से अधिक वर्षा का रिकॉर्ड
CM शिवकुमार का बड़ा आदेश, ऐप से दर्ज होगी कर्मचारियों की हाजिरी