पुलिस ने 406 किलो डोडा पोस्त छिलका और 220 ग्राम अफीम पकड़ी
राजस्थान में नशीले पदार्थों की तस्करी बढ़ गई है. तस्कर नशे के धंधे को अलग-अलग तरीके से कर रहे हैं. सीमावर्ती क्षेत्र विशेष रूप से नशा तस्करों के निशाने पर हैं. चूरू जिले की सरदार शहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मेगा हाईवे पर नाकेबंदी के दौरान नशीले पदार्थों की खेप पकड़ी गई. पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और तस्करों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. नाकेबंदी के दौरान पुलिस टीम को पंजाब नंबर का संदिग्ध ट्रक नजर आया. नाका पर मौजूद टीम ने ट्रक ड्राइवर को रुकने का इशारा किया. ट्रक के रुकने पर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान ट्रक से 406 किलो डोडा पोस्त छिलका और 220 ग्राम अफीम जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया. तस्कर सोयाबीन के छिलकों की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे. पुलिस अधीक्षक के मुताबिक जब्त मादक पदार्थों की कीमत करीब 71 लाख आंकी गई है.
चूरू में मादक पदार्थों की खेप ट्रक से बरामद
उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को धर दबोचने के लिए पुलिस ने कई दिनों से जाल बिछा रखा था. नाकेबंदी के दौरान ट्रक में सवार लोगों से पूछताछ की गई. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया. मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में 52 वर्षीय ट्रक चालक बलजीत सिंह निवासी बरनाला, पंजाब और दो अन्य को पकड़ा गया.
तस्करों ने तस्करी का निकाला अनूठा तरीका
दोनों की पहचान 33 वर्षीय गुरप्रीत सिंह निवासी बठिंडा और 46 वर्षीय संदीप सिंह निवासी शहीद भगत सिंह नगर, पंजाब के तौर पर हुई है. मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पिछले 10 दिनों में सरदारशहर पुलिस की तीसरी सबसे बड़ी कार्रवाई है. चूरू पुलिस की चर्चा राजधानी जयपुर तक में हो रही है.

कर्नाटक कांग्रेस में मचे घमासान का पटाक्षेप, रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के विवाद पर लगा पूर्णविराम
Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें ताजा भाव
व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर
भारत ने डेब्यूटेंट मानव सुथार पर जताया भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका
DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान! जुलाई से इन कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा
भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, सात थानों के प्रभारियों पर गिरी गाज
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत
गहने गिरवी रख खेती को आधुनिक बनाया, अब सरकारी भुगतान का इंतजार
राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश, पिछले 5 साल से लगातार सामान्य से अधिक वर्षा का रिकॉर्ड
CM शिवकुमार का बड़ा आदेश, ऐप से दर्ज होगी कर्मचारियों की हाजिरी