आरयूएचएस परीक्षा पेपर लीक मामले में दो बदमाश गिरफ्तार
जयपुर। जयपुर साइबर थाना पुलिस ने राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) नर्सिंग सेमेस्टर इंटरनल परीक्षा का पेपर लीक करने और उसे छात्रों तक सप्लाई करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरयूएचएस परीक्षा अनुभाग के सहायक रजिस्ट्रार का पीए और दूसरा नर्सिंग कॉलेज का कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं। पुलिस इस परीक्षा में शामिल हुए 35 छात्रों को राउंडअप कर पूछताछ कर रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपियों ने 30 से 35 लोगों को पेपर बेचा था।
पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि आरयूएचएस से संबंधित नर्सिंग कॉलेजों की इंटरनल सेमेस्टर परीक्षा के पेपर की हाथ से लिखी प्रति कई छात्रों को मिली है। पुलिस को इस संबंध में जांच के आदेश दिए गए थे। पेपर लीक की पुष्टि होने पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु की गई।
इसकी पुष्टि होने पर मुख्य अपराधियों तक पहुंचने के लिए कई व्यक्तियों से पूछताछ की गई। तकनीकी इनपुट के आधार पर पेपर लीक करने वाले और लीक कर छात्रों को बेचने वालों को गिरफ्तार किया गया। छात्रों को मिलने वाले पेपर में जो सवाल आने वाले थे, उन्हें एक कागज पर हाथों से लिखा गया था। यह शिकायत केवल एक कॉलेज तक सीमित नहीं थी, बल्कि आरयूएचएस से संबद्ध कई नर्सिंग कॉलेजों से मिली थी।
इनकी हुई है गिरफ्तारी
पुलिस ने जांच के बाद जितेंद्र सिंह शेखावत निवासी अनुपम विहार, करणी विहार (जयपुर) को गिरफ्तार किया। जितेन्द्र आरयूएचएस के परीक्षा अनुभाग में सहायक रजिस्ट्रार के पीए के रूप में अनुबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर था। आरोपी ने प्रश्न पत्रों के कुछ सवालों को हाथ से लिखा था। दोनों की गिरफ्तारी उनके घर से ही हुई है। पेपर को वायरल करने वाला दीपक सिंह शेखावत निवासी विराट नगर (जयपुर) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पिंक सिटी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सिरसी रोड, जयपुर में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। जितेंद्र सिंह से पेपर मिलने के बाद दीपक सिंह शेखावत ने नर्सिंग कॉलेज के छात्रों तक इसे पहुंचाया। कई छात्रों को पेपर बेचा था।

राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका