फोरेंसिक एक्सपर्ट ने सैफ पर हमले के मामले में किया चौंकाने वाला दावा
मुंबई । अभिनेता सैफ अली खान पर बीते दिनों उनके बांद्रा स्थित घर में हुए हमले की जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। फोरेंसिक एक्सपर्ट प्रोफेसर दिनेश राव ने इस मामले में एक चौंकाने वाला दावा किया है, जिससे केस की दिशा बदल सकती है।
इस हमले के बाद सैफ अली खान और करीना कपूर ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है, जो उनके बेटों तैमूर और जेह से जुड़ा है। घटना के बाद सैफ और करीना ने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है। वे नहीं चाहते कि उनके परिवार को दोबारा ऐसी किसी स्थिति का सामना करना पड़े। इसीलिए, कपल ने मुंबई के पैपराजी से अनुरोध किया है कि वे उनके बच्चों की तस्वीरें न लें और न ही उनका पीछा करें। करीना की टीम ने इस संबंध में मुंबई के फोटोग्राफरों के साथ एक बैठक की और उनसे गुजारिश की कि वे तैमूर और जेह की तस्वीरें क्लिक करने से परहेज करें। सैफ और करीना की यह अपील सिर्फ सार्वजनिक जगहों तक ही सीमित नहीं है। वे चाहते हैं कि पैपराजी उनके बच्चों को बगीचों, खेल परिसरों या किसी भी निजी कार्यक्रम में न शूट करें। कपल ने अपने आवास के बाहर भीड़ लगाने से बचने की भी अपील की है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।
सैफ और करीना के इस फैसले से उनके प्रशंसक और पैपराजी काफी निराश हैं, क्योंकि तैमूर और जेह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। बता दें कि सैफ अली खान पर एक शख्स ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। इस हमले में सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए और खुद ऑटो से लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी तुरंत सर्जरी की गई। डॉक्टरों ने उनकी स्पाइन से ढाई इंच का चाकू का टुकड़ा निकाला। इस घटना से उनके परिवार और प्रशंसकों को गहरा झटका लगा है।

एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस की 'स्ट्राइक': सड़क सुरक्षा अभियान के पहले ही दिन 4,869 वाहनों पर गाज
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'