कैफे में युवाओं को चुपके से रिकॉर्ड करता शातिर, iPhone के हिडन फोल्डर में मिला आपत्तिजनक सामग्री वीडियो
चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ में एक कैफे में युवक-युवतियों के अश्लील फोटो और वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. शहर कोतवाली पुलिस ने कल यानी शुक्रवार को केस का खुलासा करते हुए कैफे संचालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से दो तलवारें भी बरामद की हैं. पुलिस ने आरोपी कैफे संचालक के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य मामलों में केस दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही है.
पुलिस को देखकर आरोपी तलवार लहराने लगा
मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी दी कि कोतवाली थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ गांधीनगर में गंभीरी नदी के पुल परशुराम सेतु पर गश्त के लिए गए थे. इस दौरान एक व्यक्ति ने पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने की कोशिश की. इस पर संदेह हुआ, उसके बाएं हाथ में प्लास्टिक की पिस्तौल थी. जब पुलिस उसे पकड़ने वहां पहुंची तो उसने तलवार निकालकर हवा में लहराना शुरू कर दिया. बड़ी मुश्किल से उसे काबू किया गया. साथ ही उसके पास रखे बैग की तलाशी ली गई, जिसमें एक और तलवार मिली. पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी.
कैफे की आड़ में लड़के लड़कियों की बनाता था अश्लील वीडियो
पुलिस ने आगे बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दुष्यंत कुमावत बताया. उसने यह भी बताया कि वह महाराणा प्रताप सेतु मार्ग पर एक शोरूम के ऊपर फोर्ट कैफे चलाता है. इसी कैफे में कई लड़के, लड़कियां, कपल कॉफी पीने आते हैं. कैफे में अलग-अलग केबिन हैं, जिसमें लड़के और लड़कियां बैठते हैं. इस दौरान वह आईफोन से केबिन का पर्दा साइड में करके लड़के-लड़कियों के निजी पलों का वीडियो बनाता है.
आईफोन में मिले 33 अश्लील वीडियो
पुलिस जांच और पूछताछ में आरोपी दुष्यंत कुमावत के पास iphone14 मिला, जिस पर स्क्रीन लॉक लगा हुआ था. पुलिस ने उसका पासवर्ड पूछा और जांच की, जिसमें एक छिपा हुआ फोल्डर मिला. जिसे खोलने पर कई पुरुषों और महिलाओं के 33 अश्लील वीडियो और कई आपत्तिजनक फोटो मिले, जो कैफे में आने वाले जोड़ों की जानकारी के बिना बनाए गए थे. पुलिस ने मामले में आरोपी दुष्यंत कुमावत को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच सदर थानाधिकारी कर रहे हैं.

राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका