अचानकमार टाईगर रिजर्व एक बार फिर मध्य भारतीय टाईगर रिजर्वों में फुट पेट्रोलिंग तीव्रता में शीर्ष स्थान पर
बिलासपुर। अचानकमार टाइगर रिजर्व ने एक बार फिर जनवरी 2025 में मध्य भारतीय टाइगर रिजर्वों के बीच फुट पेट्रोलिंग तीव्रता के मामले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ्रञ्जक्र लगातार शीर्ष स्थान पर रहा है और गश्त तीव्रता के मामले में ‘ग्रीन ज़ोन’ में बना हुआ है, जो इसकी प्रभावी संरक्षण रणनीतियों को दर्शाता है। यह आंकड़े रू-स्ञ्जह्म्ढ्ढक्कश्वस् ऐप आधारित गश्त डेटा पर आधारित हैं, जो मध्य भारतीय टाईगर रिजर्वों के प्रदर्शन समीक्षा के तहत तैयार किए गए हैं। एक वैज्ञानिक प्रणाली है, जिसका उपयोग बाघ संरक्षण और गश्त की निगरानी के लिए किया जाता है। फुट पेट्रोलिंग वन संरक्षण और बाघों की सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे अवैध शिकार, अतिक्रमण और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाता है। ्रञ्जक्र प्रबंधन द्वारा गश्ती दलों की नियमित निगरानी, अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के कारण यह उपलब्धि हासिल हुई है। अचानकमार टाईगर रिजर्व के क्षेत्र निदेशक मनोज पांडे ने इस अवसर पर वन विभाग, गश्ती दल और स्थानीय समुदायों को बधाई देते हुए कहा, यह सफलता हमारे वन कर्मियों के समर्पण और अथक प्रयासों का प्रमाण है। ्रञ्जक्र में संरक्षण कार्यों को और मजबूत किया जाएगा ताकि यह उपलब्धि सतत बनी रहे। एटीआर के उपनिदेशक गणेश यू आर ने भी सभी फील्ड अधिकारियों और कर्मचारियों को इस बाबत बधाई दी । यह दूसरी बार है,जब ्रञ्जक्र ने इस सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वन्यजीव संरक्षण के प्रति यहां की रणनीतियाँ प्रभावी साबित हो रही हैं। भविष्य में भी गश्त व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों और संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जाएगा।

एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस की 'स्ट्राइक': सड़क सुरक्षा अभियान के पहले ही दिन 4,869 वाहनों पर गाज
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'