यूपी में 31 जुलाई को छह साल पूरा करने वाले बच्चे को ही कक्षा एक में मिलेगा प्रवेश
लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक में प्रवेश के लिए 31 जुलाई तक छह साल पूरा करने वाले बच्चों को दाखिला दिया जाएगा। एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए सत्र 2025-26 को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं। खास यह कि यह व्यवस्था स्थायी रूप से की गई है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पिछले साल एक अप्रैल को छह साल पूरा करने वाले बच्चों के ही कक्षा एक में नामांकन किए जाने का निर्देश जारी किया गया था। किंतु इसकी वजह से पहली कक्षा में नामांकन में काफी कमी आई थी। इसे देखते हुए शिक्षकों की मांग पर विभाग ने शिक्षा मंत्रालय से वार्ता कर जून में इसमें राहत दी थी। संशोधित आदेश जारी कर कहा था कि सत्र 2024-25 में कक्षा एक में ऐसे छात्र-छात्राओं का नामांकन किया जा सकता है, जिनकी आयु 31 जुलाई को छह साल पूरी हो रही है। वहीं एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए सत्र को लेकर इस मामले में शिक्षकों में काफी ऊहापोह था। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को इसे लेकर निर्देश जारी किया है। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि सत्र 2025-26 में कक्षा एक में ऐसे छात्र-छात्राओं का नामांकन किया जाएगा, जिनकी आयु 31 जुलाई तक छह साल पूरी हो रही है। इसके साथ ही यह व्यवस्था स्थायी रूप से प्रभावी होगी। वहीं शिक्षकों को बच्चों का नामांकन कराने में काफी राहत मिलेगी। शिक्षक संगठनों ने कहा कि इसका असर नए सत्र में नए नामांकन पर देखने को मिलेगा।

राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका