इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं की हड़ताल स्थगित
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं की हड़ताल फिलहाल स्थगित हो गई है। न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के दिल्ली स्थित आवास में भारी मात्रा में कैश मिलने के बाद कथित भ्रष्टाचार और कदाचार का आरोप लगाते हुए बार एसोसिएशन ने मंगलवार से हड़ताल की घोषणा कर दी थी। हाईकोर्ट के फोटो वेरिफिकेशन का कार्य भी बंद हो गया था। शुक्रवार को अनिल तिवारी और एल्डर्स कमेटी की अध्यक्ष टीपी सिंह की मौजूदगी में कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। इसके बाद सर्व सम्मति से हड़ताल को स्थगित करने और मंगलवार से हाईकोर्ट का कामकाज शुरू करने पर सहमति बनी।
हाईकोर्ट के बाहर आकर अध्यक्ष अनिल तिवारी ने बैठक में हुए निर्णय की जानकारी दी और कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस वर्मा कैश कांड मामले में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद अगली रणनीति तय की जाएगी। वादकारियों को हो रही दिक्कत को देखते हुए बार एसोसिएशन ने कार्य बहिष्कार का अपना निर्णय वापस लिया है। अधिवक्ता जस्टिस वर्मा के शपथ ग्रहण का बहिष्कार करेंगे।

राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका