मंदसौर मसाला फैक्ट्री में आग लगने से मचा हड़कंप, कई प्रकार के मसाले होने से आग की लपटों में तेज दुर्गंध भी फैली
मंदसौर. मंदसौर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित मसाला फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया. आग ने देखते- देखते विकराल रूप धारण कर लिया. कई प्रकार के मसाले होने से आग की लपटों में तेज दुर्गंध भी फैली. दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग काबू में आई. एसडीएम शिवलाल शाक्य ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आग की चपेट में आकर उपकरण और उत्पाद जलकर खाक हो गए. अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री में सुबह साढ़े आठ बजे आग लगी थी. फैक्ट्री से निकलता धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा था.
राहत की बात है कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. शिवलाल शाक्य ने बताया कि आस-पास से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया. दो घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया. आग से फैक्ट्री मालिक को हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है. अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में कर्मचारी नहीं थे.
मसाला फैकट्री में लगी भीषण आग
सुरक्षा कारणों से एहतियातन ‘फायर अलार्म’ बजाकर आसपास की फैक्ट्रियों को सतर्क किया गया. पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि आग से हुए नुकसान का पता लगाने के लिए जांच जारी है. फैक्ट्री के मालिक मनोहर मूलचंदानी ने बताया कि मिर्च, हल्दी और धनिया जैसे मसालों को प्रसंस्कृत और पीसने का काम होता है.
लाखों रुपये के नुकसान की आशंका
उन्होंने दावा किया कि 70 लाख रुपये से अधिक मूल्य की मशीनें और करोड़ों रुपये मूल्य के तैयार मसाले नष्ट हो गए. मूलचंदानी ने बताया कि घटना के वक्त परिसर में कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात नहीं थे. फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि फैक्ट्री से धुआं निकल रहा है.

कर्नाटक कांग्रेस में मचे घमासान का पटाक्षेप, रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के विवाद पर लगा पूर्णविराम
Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें ताजा भाव
व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर
भारत ने डेब्यूटेंट मानव सुथार पर जताया भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका
DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान! जुलाई से इन कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा
भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, सात थानों के प्रभारियों पर गिरी गाज
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत
गहने गिरवी रख खेती को आधुनिक बनाया, अब सरकारी भुगतान का इंतजार
राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश, पिछले 5 साल से लगातार सामान्य से अधिक वर्षा का रिकॉर्ड
CM शिवकुमार का बड़ा आदेश, ऐप से दर्ज होगी कर्मचारियों की हाजिरी