हनुमान बेनीवाल ने अब इस बात के लिए भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कहा- राजस्थान सरकार की कथनी और करनी में अंतर...
इंटरनेट डेस्क। आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। अब उन्होंने जयपुर पुलिस आयुक्तालय पूर्व की टीम को सम्मानित किए जाने को लेकर सरकार को निशाने पर लिया है।
राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि आस्था पर भारी सियासत। जयपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र में लोक देवता वीर तेजाजी मंदिर की मूर्ति खंडित करने के बाद उपजे जन-आक्रोश के पश्चात तेजा भक्तों पर लाठीचार्ज करने वाली जयपुर पुलिस आयुक्तालय पूर्व की टीम को आज भाजपा के इशारे पर भाजपा नेता द्वारा कार्यक्रम आयोजित करवाके सम्मानित करवाया गया।
पूरे मामले में जब सरकार के मंत्रियों ने पुलिस अफसरों के साथ बैठकर बात कर ली तो उसके बाद षड्यंत्र के तहत दर्ज मुकदमों में युवाओं की गिरफ्तारी करने का स्टेटमेंट देने वाली जयपुर पुलिस ईस्ट टीम कौनसी उपलब्धि को लेकर सम्मानित हो रही? जिस पेट्रोल पंप संचालक द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया गया उसके द्वारा ही पुलिस को सम्मानित करना और विस्तृत बातचीत के बाद भी पुलिस द्वारा तेजा भक्तों को गिरफ्तार करने की धमकी देना यह इंगित करता है कि एक षड्यंत्र के तहत यह अशोभनीय कार्य किसी न किसी के द्वारा करवाया गया अन्यथा एक असामाजिक तत्व की इतनी हिमाकत नहीं हो सकती कि वो लाखों-करोड़ों के आराध्य देव वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति खंडित करने की हिमाकत करें,बेहतर यह होता कि पुलिस इस मामले में षडयंत्र करने वालों का भी पता लगाती।
आरोपी यदि पुलिस के पूछताछ में सच्चाई नहीं बताता तो उसका नार्को टेस्ट करवाती, लेकिन पुलिस आज सत्ता धारी दल के नेताओं से खुद का सम्मान समारोह करवा रही है।
मुख्यमंत्री की भावना राज्य की किसान कौम के खिलाफ है
पुलिस द्वारा खुद की पीठ थपथपाना और सरकार के मंत्रियों के साथ हुई वार्ता से पुलिस द्वारा पलट जाना यह साबित करता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की भावना राज्य की किसान कौम के खिलाफ है। मंदिर में मूर्ति खंडित होने के बाद पुन: जीर्णोद्धार हुए बिना तथा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुए बिना पुलिस द्वारा खुद को सम्मानित करवाने का यह नाटकीय घटनाक्रम पुलिस की जिम्मेदारी के साथ राजस्थान सरकार की कथनी और करनी में अंतर को दर्शाता है।

राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका