सीएम भजनलाल इस बयान को लेकर डोटासरा ने साधा निशाना, कहा- धीरे-धीरे भ्रष्टाचार की सारी परतें खुलेंगी
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राइजिंग राजस्थान समिट को लेकर एक बार फिर से भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के अवसर पर जयपुर के एक होटल में आयोजित राइजिंग राजस्थान इम्पैक्ट 1.0 कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा द्वारा कही गई एक बात के लिए सरकार पर निशान साधा है।
गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि न निवेश आया, न ही निवेशक, मुख्यमंत्री बस बने रहे मूकदर्शक। राइजिंग राजस्थान को लेकर जैसा ट्रेलर दिखाया गया, पिक्चर में ठीक इसके विपरीत दिख रहा है। सेल कंपनियों, अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों से फर्जी एमओयू करके निवेश के बढ़ा चढ़ाकर आंकड़े पेश किए गए। लेकिन हकीकत ये है कि सिर्फ भाजपा नेताओं को जमीनें देने और इवेंटबाजी व करोड़ों के टेंडर से जेब भरने का खेल खेला गया है। धीरे-धीरे भ्रष्टाचार की सारी परतें खुलेंगी।
कई निवेशक तो ऐसे हैं, जिन्हें हम फोन कर रहे हैं तो फोन नहीं उठा रहे हैं: भजनलाल
खबरों के अनुसार,आपको बता दें कि इससे पहले जयपुर के एक होटल में आयोजित राइजिंग राजस्थान इम्पैक्ट 1.0 कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा था कि कई निवेशक तो ऐसे हैं, जिन्हें हम फोन कर रहे हैं तो फोन नहीं उठा रहे हैं। ईमेल कर रहे हैं तो उसका जवाब नहीं दे रहे हैं।
सीएम भजनलाल शर्मा इस कार्यकम में यहां तक बोल दिया कि हम तो सभी का स्वागत कर रहे हैं, लेकिन लोग जवाब नहीं दे रहे हैं। इससे उनका भी समय खराब हो रहा है और हमारा भी समय खराब होता है।

राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका