मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कदम, आधी रात को सड़कों पर उतरीं और दिल्ली को गड्ढ़ा मुक्त बनाने का ऐलान किया
दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पद संभालने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में हैं. इसी कड़ी में वह सोमवार देर रात समयापुर बादली एरिया में हो रहे सड़क निर्माण का निरीक्षण किया. आधी रात को सीएम रेखा गुप्ता को सड़कों पर देखकर लोग भी चौंक गए. बता दें कि बाहरी रिंग रोड पर समयपुर बादली पुलिस स्टेशन के सामने सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है. इसी सड़क निर्माण का निरीक्षण करने खुद रेखा गुप्ता पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों से भी बात की.
रिंग रोड को करेंगे गड्ढा मुक्त
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि 12.5 करोड़ रुपए की लागत वाली परियोजना में रिंग रोड के दोनों तरफ घने बिटुमिन का काम किया जा रहा है. सीएम ने कहा कि मधुबन चौक से मुकरबा चौक तक दो लेयर का काम चल रहा है ताकि आने वाले समय में रिंग रोड से गड्ढे खत्म किए जा सकें. हम इसी काम के निरीक्षण के लिए यहां पहुंचे हैं. हमारा लक्ष्य है कि मानसून से पहले पूरी रिंग रोड को गड्ढा मुक्त किया जाए.
रिंग रोड से गड्ढों को करेंगे खत्म
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आने वाले समय से रिंग रोड से गड्ढों को खत्म कर दिया जाएगा, ताकि एक समतल रोड दिल्ली की जनता को मिले. उन्होंने कहा कि रिंग रोड वह सड़क है, जो सबसे ज्यादा चलती है. उन्होंने कहा कि 12.5 करोड़ की लागत से यह काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को बधाई कि वह अब इतने क्षेत्र को गड्ढामुक्त पाएंगे. इसके अलावा भी पूरी रिंग रोड के काम को हम करा रहे हैं. हमारा लक्ष्य है कि बारिश से पहले हम रिंग रोड को पूरी तरह गड्ढा मुक्त कर दें.
मंत्री प्रवेश वर्मा ने दी थी चेतावनी
अभी कुछ दिन पहले दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा था कि पूरी दिल्ली में सड़कों पर अतिक्रमण है. हर जगह रेहड़ी-पटरी वालों ने कब्जा कर रखा है. उन्होंने कहा कि जिस विभाग की सड़क है यदि वो शिकायत करता है तो समय सीमा में एसटीएफ एक्शन ले, हम इसकी व्यवस्था कर रहे हैं. प्रवेश वर्मा ने कहा कि एसटीएफ में निगम, जिला प्रशासन, पुलिस यातायात सभी विभाग रहते हैं. उन्होंने कहा कि अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी.

राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका