नवरात्रि में कन्याओं को न दें ये उपहार, हो जाएगा पाप !
नवरात्रि व्रत के बाद सबसे महत्वपूर्ण कार्य है कन्या पूजन अपनी स्थानीय और घरेलू मान्यताओं के आधार पर अष्टमी अथवा नवमी के दिन लोग कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें भोजन कराते हैं. सबसे पहले घर बुलाकर उनके पद धोए जाते हैं और भोजन के पश्चात उन्हें माता की चुनरी उड़ा कर उपहार और दक्षिणा आदि देखकर पैर छूकर उन्हें विदा किया जाता है. नवरात्रि के अंतिम व्रत के पक्ष अष्टमी अथवा नवमी की तिथि में छोटी-छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन करना कन्या पूजन या कंजक कहलाता है.
कन्या पूजन में लोग 2 वर्ष से 10 वर्ष तक की छोटी कन्याओं को मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप मानकर सम्मान सहित घर बुलाकर उन्हें भोजन पूरी हलवा चना और नारियल खिलाते हैं तथा साथ ही उन्हें उपहार देकर उनका आशीर्वाद लेते हैं. मान्यता है कि कन्या पूजन करने से मां दुर्गा शीघ्र प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद प्रदान करती है.
कन्या पूजन में ना करें गलती : लोग काफी उत्साह से नवरात्रि में कन्या पूजन करते हैं लेकिन उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि कोई ऐसी गलती ना कर दें जिससे माता नाराज हो जाए और आपको माता की नाराजगी का शिकार बनना पड़े.
कन्याओं को ये उपहार ना दें : कन्या पूजन में छोटी-छोटी कन्याओं को प्लास्टिक की चीज अथवा स्टील के बने बर्तन आदि उपहार में नहीं देना चाहिए. कांच से बनी हुई चीज अथवा नुकीली चीज जैसे चाकू कैंची या कोई भी धारदार तलवार आदि चीज कंजक को नहीं देनी चाहिए. कन्या पूजन के पश्चात कन्याओं को काले वस्त्र, काले रंग का रुमाल आदि बिल्कुल भी ना दें.
कैसे करें कन्या पूजन : कन्याओं के घर आते ही सबसे पहले उनके पैर धोए, उसके पश्चात उन्हें तिलक लगाए और आसन पर बिठा दें. कन्या के भजन में लहसुन प्याज से कोई भी चीज ना बनाएं. कन्याओं को विदा करने के बाद तुरंत घर की साफ सफाई नहीं करनी चाहिए.
कन्याओं को क्या दें : नवरात्रि में कन्या पूजन के पश्चात कन्याओं को भोजन के साथ-साथ श्रृंगार का सामान, शिक्षा से जुड़ी चीज जैसे कॉपी, किताब, पेन, पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स, फल, मिठाई, पैसे और टेडीवियर आदि दिए जा सकते हैं.

एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस की 'स्ट्राइक': सड़क सुरक्षा अभियान के पहले ही दिन 4,869 वाहनों पर गाज
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'