बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लगाए गंभीर आरोप, बोले- पार्टी में नाराजगी की लहर,खुद न्याय की तलाश में
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं. चर्चा में बने रहने की वजह पार्टी की तरफ से मिले कारण बताओ नोटिस और फिर उसका जवाब प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है. आज यानी कि मंगलवार को विधायक लखनऊ पहुंचे और उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की.
नंदकिशोर गुर्जर ने अपने बयान में कहा कि वे न्याय के लिए भटक रहे हैं और बीजेपी के कई विधायक पार्टी से नाराज हैं. उन्होंने कहा कि सरकार में कुछ ऐसी आसुरी शक्तियां हैं जो मेरी बात मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचने दे रहे हैं. विधायक ने सीएम योगी से मिलने का समय मांगा है.
राणा सांगा पर दिए गए मौलाना तौकीर रजा के बयान पर बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा ऐसे लोगों को फांसी दे देनी चाहिए. उन्होंने कहा हिंदुस्तान में एक भी मुसलमान नहीं है, सारे ही हिंदू हैं. सारे ही लोगों ने अपनी बहन बेटियों को बचाने के लिए मुस्लिम धर्म अपनाया है. सारे ही हमारे भाई हैं, और ये सब 300 साल के अंदर हुआ है.
बलात्कारियों को समर्थन करने वाली पार्टी – बीजेपी विधायक
राणा सांगा पर दिए गए सपा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान और माफी ना मांगने की बात पर भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा ये वो पार्टी के लोग हैं जिन्हें गायों से बदबू आती है. जिस पार्टी के नेताओं को ब्रह्मांड की जननी से बदबू आती हो उनका सर्वनाश होना तय है. उन्होंने सपा पार्टी को आतंकवादियों को रिहा करने वाली पार्टी कहा है. उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा ये बलात्कारियों को समर्थन करने वाले हैं, गाय का अपमान करने वाले हैं.
क्या है पूरा मामला जिसके कारण मचा घमासान?
दरअसल नंद किशोर गुर्जर राम कथा को लेकर कलश यात्रा निकाल रहे थे. इसी दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की जिसमें उनके कपड़े फट गए. बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अपनी हत्या करने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया था.उन्होंने कहा था कि आप कथा की अनुमति लेंगे नहीं तो टकराव होगा लाठी चार्ज होगा गोलीबारी का आदेश होगा और विधायक की हत्या कर दी जाएगी.
विधायक ने कहा था कि मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक उस दिशा में कुछ नहीं हुआ है. उन्होंने आगे कहा, आदित्यनाथ गोरख पीठाधीश्वर और गौ भक्त हैं. फिर भी गोहत्या हो रही है. मुझे इससे दुख होता है.इसी बयान के बाद उन्हें पार्टी की तरफ से नोटिस दिया गया था.

राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस की 'स्ट्राइक': सड़क सुरक्षा अभियान के पहले ही दिन 4,869 वाहनों पर गाज
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
बोलेरो में बना रखा था सीक्रेट चैंबर, 173 किलो डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार