सोशल मीडिया पर दोस्ती और फिर दुष्कर्म, बाद में बार-बार ब्लैकमेल कर परेशान किया
जोधपुर: सोशल मीडिया पर अजनबियों से दोस्ती करना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका खुलासा जोधपुर में एक मामले में हुआ है, जहां एक युवती को इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती करने की भारी कीमत चुकानी पड़ी। युवक ने युवती को इलाज के बहाने जोधपुर बुलाया और एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और बाद में उसे ब्लैकमेल कर बार-बार यौन शोषण किया।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिमी जिले के एक थाने में शिकायत दर्ज कराई है. युवती जोधपुर से सटे एक जिले की रहने वाली है और उसकी मुलाकात आरोपी युवक से इंस्टाग्राम पर हुई थी। युवक ने पहले सोशल मीडिया पर नजदीकियां बढ़ाईं, फिर इलाज के बहाने उसे जोधपुर बुलाया और एक होटल में रुका और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
युवती का कहना है कि आरोपी ने उसे होटल में ले जाकर उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाए और फिर उन्हें दिखाकर धमकाता रहा। बार-बार ब्लैकमेल करने से परेशान होकर आखिरकार पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और होटल के सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं
सुशासन तिहार 2026: राज्यभर में जनसमस्या निवारण शिविरों से आमजन को त्वरित राहत
मैदान में उतरे खाद्य मंत्री, उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
प्रदेश में तैयार है उद्योग का केनवास, अब रंग भरने का समय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
9 महीने बाद भी जॉइनिंग न मिलने पर शिक्षकों का आक्रोश
राजभवन पहुंचे विजय, 112 विधायकों के समर्थन का दावा
सरकार ने 51 डॉक्टरों को बर्खास्त कर भेजा सख्त संदेश