नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री का एक दिवसीय दौरा,विकास कार्यों की दी सौगात
जयपुर। सीकर जिले के श्रीमाधोपुर क्षेत्र में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने एक दिवसीय दौरा कर कई विकास कार्यों की सौगात दी। राज्य मंत्री खर्रा ने फुटाला पंचायत के खुर्रमपुरा गांव में उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण की आधारशिला रखी।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात मंत्री ने अनावरण पट्टिका का उद्घाटन कर फीता काटते हुए निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन भामाशाह प्रभुदयाल जांगिड़ के सहयोग से करीब 50 लाख रूपये की लागत से निर्मित किया जाएगा। फिलहाल सरकारी स्कूल के एक कमरे में संचालित हो रहा यह केन्द्र जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए भवन में शिफ्ट होगा। भवन के लिए जमीन विभाग के पास है तथा भवन निर्माण में लगने वाली सम्पूर्ण राशि भामाशाह जांगिड़ द्वारा वहन की जायेगी। राज्य मंत्री खर्रा ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है और यह भवन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
राज्य मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने बताया कि भविष्य में सरकार श्रीमाधोपुर क्षेत्र में कई और विकास योजनाएं लागू करने जा रही है। इनमें प्रमुख रूप से सड़क एवं आधारभूत संरचना का विकास के तहत ग्रामीण सड़कों को पक्का किया जाएगा, साथ ही मुख्य बाजार क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण और चौड़ाईकरण भी प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि शिक्षा सुविधाओं का विस्तार,स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को अपग्रेड किया जाएगा तथा टेलीमेडिसिन सेवाएँ शुरू की जाएंगी और एम्बुलेंस सेवाओं की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने पेयजल और स्वच्छता पर बोलते हुए कहा कि हर घर नल योजना को तेजी से लागू किया जा रहा है,जल्द ही क्षेत्र को यमुना नहर का पानी सिंचाई एवं पेयजल के लिए मिलेगा। उन्होंने कहा कि कृषि और किसान कल्याण के तहत किसानों के लिए नए कृषि प्रशिक्षण केन्द्र, मृदा परीक्षण प्रयोगशालाएं और सिंचाई योजनाओं का विस्तार किया जाएगा। इन सभी योजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र को सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
इस दौरान गांववासियों ने राज्य मंत्री खर्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। डीजे की धुनों पर पुष्पवर्षा के साथ साफा और माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

फिल्म ‘दादी की शादी’ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
IPL फैसले पर बवाल: बेंगलुरु को फाइनल और प्लेऑफ से बाहर किए जाने पर प्रतिक्रिया
बिना ओटीपी और लिंक क्लिक किए बैंक मैनेजर के खाते से लाखों की ठगी
रेलवे स्टेशनों पर हाईटेक सेवाओं की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा बेहतर अनुभव
नौकरी का सुनहरा मौका! 794 पदों पर भर्ती, रोजगार मेले में करें आवेदन
सुबह या रात—कब पीना बेहतर है Green tea? जानिए सही टाइमिंग
थाने से लौटते युवक पर चाकू से वार, ससुराल वालों पर हमले का आरोप
China का तीस्ता विवाद में दखल, भारत-बांग्लादेश तनाव बढ़ा