लाईवलीहुड कॉलेज में 08 और 09 अप्रैल को दो दिवसीय प्लेसमेंट कैंप आयोजित
कोण्डागांव: जिला कोण्डागांव एवं अन्य जिलों के शिक्षित युवाओं के लिए कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र एवं मॉडल कैरियर सेंटर कोण्डागांव द्वारा दिनांक 08 अप्रैल एवं 09 अप्रैल 2025 को लाईवलीहुड कॉलेज जिला कोण्डागांव में प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के नियोजक अपने-अपने संस्थाओं में कुल 77 पदों पर भर्ती करेंगे।
इसमें प्रोग्राम मैनेजर, क्लस्टर मैनेजर, स्कूल सपोर्ट ऑफिसर एवं ट्रेनिंग मैनेजर के पद सम्मिलित हैं। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार करने के इच्छुक पात्र एवं इच्छुक युवक-युवतियां उक्त दिवस को अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता, अद्यतन बायोडाटा, रोजगार पंजीयन निवास, जाति प्रमाण पत्र, आधार एवं पैन कार्ड आदि मूल दस्तावेजों, छायाप्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ के साथ प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान
कलेक्ट्रेट मल्टीलेवल पार्किंग में अवैध वसूली का खुलासा, निगम कर्मचारियों पर कार्रवाई
क्या निशांत कुमार बनेंगे मंत्री? सम्राट चौधरी कैबिनेट को लेकर सियासी अटकलें तेज
Bastar में इनोवेशन को बढ़ावा, CM बोले- युवाओं को मिलता है नया जोश
Maithili Thakur मंत्री पद की रेस में, Narendra Modi बनेंगे साक्षी
इंद्रावती नदी पर फुंदरी पुल से बदलेगी अबूझमाड़ की तस्वीर
ससुराल में दामाद की बेरहमी से हत्या, 4 दिन बाद मिला शव
Simhastha पर अदालत सख्त, Shipra River किनारे 200 मीटर में निर्माण पर रोक
West Bengal में नई विधानसभा के गठन के लिए अधिसूचना जारी