तेजस्वी यादव ने पटना में 'मुसहर-भुइयां महारैली' में खुद को सीएम उम्मीदवार घोषित किया, नीतीश कुमार पर हमला।
पटना: बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल तेजस्वी यादव ने पटना में आयोजित ‘मुसहर-भुइयां महारैली सह संवाद कार्यक्रम’ में साफ तौर पर खुद को सीएम उम्मदीवार बता दिया है. दरअसल पटना में आयोजित ‘मुसहर-भुइयां महारैली सह संवाद कार्यक्रम’ में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जब राजद की सरकार बनेगी और जिस दिन सीएम बनेगा. तेजस्वी आपको बसाने का काम करेगा. आपको रोजगार देने का काम करेगा.
वहीं तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को लेकर कहा कि नीतीश जी हमारे अभिवावक हैं. आज उनको देखकर चिंता होती है. भाजपा ने उनको हाईजैक कर लिया है. मोदी जी भी 11 सालों से पीएम हैं. अभी चुनाव में कूद-कूद के लोग आएंगे. मोदी जी आपने गरीबी में, पलायन में नंबर 1 बना दिया. सब गुजरात को दे दिया. शराबबंदी कानून पर शोषण हो रहा है.
वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा पिछड़े, दलित हिन्दुओं के अधिकार को समाप्त कर रही है. भाजपा आरक्षण चोर पार्टी है और आरक्षण खोर पार्टी है. शिक्षित नहीं बनियेगा तो लोग अन्याय करते रहेंगे. हमारी सरकार बनेगी तो माई बहन योजना लाकर 2500 हर महीने देंगे. जिस दिन आपका भाई तेजस्वी सीएम बनेगा, जो नाले के किनारे बसे हुए हैं सबको पक्का घर देंगे. पंद्रह साल पुराना गाड़ी चलाने की इजाजत नहीं देती है सरकार. अब पुरानी गाड़ी को छोड़िए. पुरानी गाड़ी खटारा हो चुकी है. तेजस्वी की उम्र कच्ची है. लेकिन, जुबान कच्ची नहीं है.

West Bengal में नई विधानसभा के गठन के लिए अधिसूचना जारी
मुरैना में शादी बना रणक्षेत्र, दो गुटों में मारपीट, 9 लोग घायल
NH-44 पर दंपती से लूट की कोशिश, डंडों से हमला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान
LPG वितरण में लापरवाही, मैहर में एजेंसियों के खिलाफ केस दर्ज
भोपाल-इंदौर मेट्रो में नया ऑफर, अब बर्थडे और प्री-वेडिंग शूट का मौका
सोनम की मुश्किलें बढ़ीं, Meghalaya सरकार ने जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट में लगाई अर्जी
24 और 22 कैरेट गोल्ड के नए रेट जारी, निवेशकों की नजरें टिकी
Mayon Volcano फिर हुआ सक्रिय, 6 किमी इलाका सील, हजारों लोगों का पलायन
West Bengal में नए चेहरे को मिल सकती है कमान, Himanta Biswa Sarma की Assam में फिर ताजपोशी तय?
Narendra Modi का बयान: Washington, D.C. घटना पर बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं