मध्य प्रदेश में जांच एजेंसियों को आरोपियों की गिरफ्तारी का ब्यौरा देने की निर्देश
भोपाल: मध्य प्रदेश में अब एक नई व्यवस्था के तहत पुलिस थाने के अलावा अब प्रदेश में सक्रिय जांच एजेंसियों को भी अब उनकी कार्रवाई को लेकर गिरफ्तार किए गए लोगों की जानकारी पुलिस हेडक्वार्टर को देनी होगी. अभी तक ये एजेंसियां गिरफ्तार किए गए लोगों की जानकारी नहीं देती हैं. लेकिन उनको भी यह जानकारी पुलिस मुख्यालय को देना होगा. इस संबंध में राजपत्र प्रकाशित होने के बाद यह जानकारी देना अनिवार्य होगा.
गिरफ्तार लोगों के बारे में पुलिस मुख्यालय को बताना होगा अनिवार्य
मध्य प्रदेश में पुलिस की तरह अब जांच एजेंसियों को भी पुलिस मुख्यालय (PHQ) को गिरफ्तार किए गए लोगो की जानकारी देना अनिवार्य होगा. यह बताना पड़ेगा कि पुलिस थाने की तरह जांच एजेंसी ने किसे गिरफ्तार किया है. उन्हें इसकी जानकारी पुलिस मुख्यालय में बताना होगा. इस आशय का आदेश मध्य प्रदेश के राजपत्र में प्रकाशित हो गया है.
मोहन यादव के लिए एक्सपर्ट ड्राइवरों की तलाश, पुलिस मुख्यालय ने तय किया क्राइटेरिया
नए नियम के तहत मध्य प्रदेश में पुलिस थानों की तरह जांच एजेंसियों को भी गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की जानकारी देनी होगी. पुलिस थाने की तरह जांच एजेंसी भी मुख्यालय में बताएंगी कि किसे गिरफ्तार किया है. लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू, नारकोटिक्स विंग, अपराध अनुसंधान विभाग, एसटीएफ और साइबर अपराध जांच एजेंसियों पर यह नया नियम लागू होगा.
अब तक 6 जांच एजेंसियां नहीं देती थीं गिरफ्तार व्यक्तियों की जानकारी
इसके अलावा नारकोटिक्स, सीआईडी और साइबर सेल को भी गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की जानकारी देनी होगी. अभी 6 जांच एजेंसियां गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की जानकारी नहीं देती थीं. नए कानून के तहत उन्हें भी पुलिस की तरह जानकारी देनी होगी. गिरफ्तार किए गए संबंधित व्यक्ति के बारे में पुलिस मुख्यालय में ब्यौरा देना होगा.

तमिलनाडु में बड़ा खेल: विजय को कांग्रेस का सपोर्ट, AIADMK में सेंध की तैयारी
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार: PIL का हो रहा दुरुपयोग
Raipur में देर रात गोलीकांड: दो सालियों को मारी गोली, एक की मौत
मौसम ने बदला रंग: बारिश से राहत, लेकिन 2 दिन बाद फिर बढ़ेगी गर्मी
White House के पास फायरिंग, हमलावर ढेर, अंदर मौजूद थे Donald Trump
मिशन दृष्टि की गूंज दुनिया में: पीएम मोदी के पोस्ट पर एलन मस्क का रिएक्शन
जांच एजेंसियों को मिले वित्तीय लेनदेन से जुड़े अहम दस्तावेज
अवैध क्लिनिकों पर प्रशासन की सख्ती, चलाया जाएगा अभियान