पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव फिर चर्चा में, एक पीड़ित परिवार को ले गाए पुलिस के पास
पटना: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। सोमवार मध्य रात्रि को तेज प्रताप यादव अचानक पटना के कदमकुआं थाना पहुंच गए।तेजप्रताप को अचानक थाने पहुंचते देख सारे पुलिसकर्मी चौंक गए। पूर्व मंत्री के आने की सूचना पर फौरन थानेदार भी पहुंचे। इसके बाद तेज प्रताप ने सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से आए शख्स मदद करने का अनुरोध पुलिस अधिकारी से किया। अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि मध्य रात्रि को तेज प्रताप यादव कदमकुआं इलाके से रात में घूमते हुए गुजर रहे थे। गोलंबर के पास कुछ लोग खड़े थे, जिसे उन्होंने गाड़ी रोक दी। तेजप्रताप यादव ने उनलोगों से पूछा कि कोई दिक्कत है?। मौके पर मौजूद अरूणेश कुमार ने बताया कि नालंदा जिले के गोंदू विगहा पंचायत के मुखिया पति बिंदु यादव पांच दिनों से लापता हैं। छानबीन में उनका लोकेशन यहीं किसी आसपास के अपार्टमेंट में मिल रही है। उन्हें ही खोजने आए हैं। पुलिस की सहायता मिल जाती तो और आसान हो जाता।
तेजप्रताप सभी लोगों को लेकर थाना पहुंच गए
बस इतनी सी बात पर तेजप्रताप सभी लोगों को लेकर थाना पहुंच गए। इसके बाद तेज प्रताप यादव ने कुदमकुआं थानेदार से इन लोगों की मदद की गुहार लगाई। थानेदार के आदेश पर फौरन पुलिस टीम के साथ बताए गए लोकेशन पर भी पहुंचे। लेकिन, लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल सका। तेज प्रताप यादव ने भी मामले की लगातार निगरानी का भरोसा दिया और कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे।

West Bengal में नई विधानसभा के गठन के लिए अधिसूचना जारी
मुरैना में शादी बना रणक्षेत्र, दो गुटों में मारपीट, 9 लोग घायल
NH-44 पर दंपती से लूट की कोशिश, डंडों से हमला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान
LPG वितरण में लापरवाही, मैहर में एजेंसियों के खिलाफ केस दर्ज
भोपाल-इंदौर मेट्रो में नया ऑफर, अब बर्थडे और प्री-वेडिंग शूट का मौका
सोनम की मुश्किलें बढ़ीं, Meghalaya सरकार ने जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट में लगाई अर्जी
24 और 22 कैरेट गोल्ड के नए रेट जारी, निवेशकों की नजरें टिकी
Mayon Volcano फिर हुआ सक्रिय, 6 किमी इलाका सील, हजारों लोगों का पलायन
West Bengal में नए चेहरे को मिल सकती है कमान, Himanta Biswa Sarma की Assam में फिर ताजपोशी तय?
Narendra Modi का बयान: Washington, D.C. घटना पर बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं