विसर्जन यात्रा के दौरान हाई-टेंशन तार से टकराया झंडा, तीन नाबालिगों समेत पांच लोग झुलसे
जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में सोमवार को विसर्जन यात्रा के दौरान रामनवमी झंडा के बिजली के तार से छू जाने के कारण तीन नाबालिगों समेत कम से कम पांच लोग झुलस गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना परसुडीह थाना क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को ‘टाटा मोटर्स मेन हॉस्पिटल' ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने संजय कुमार सिंह नाम के एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए ‘टाटा मेन हॉस्पिटल' स्थानांतरित कर दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब यशोदानगर शारदा राम बजरंग अखाड़ा समिति के सदस्य रामनवमी विसर्जन यात्रा निकाल रहे थे, जिसमें धार्मिक झंडे भी थे। पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के सदस्य और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. परितोष सिंह ने बताया, “इनमें से एक झंडा हाई-टेंशन तार से टकरा गया, जिससे तीन नाबालिगों समेत पांच लोग झुलस गए।”

West Bengal में नई विधानसभा के गठन के लिए अधिसूचना जारी
मुरैना में शादी बना रणक्षेत्र, दो गुटों में मारपीट, 9 लोग घायल
NH-44 पर दंपती से लूट की कोशिश, डंडों से हमला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान
LPG वितरण में लापरवाही, मैहर में एजेंसियों के खिलाफ केस दर्ज
भोपाल-इंदौर मेट्रो में नया ऑफर, अब बर्थडे और प्री-वेडिंग शूट का मौका
सोनम की मुश्किलें बढ़ीं, Meghalaya सरकार ने जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट में लगाई अर्जी
24 और 22 कैरेट गोल्ड के नए रेट जारी, निवेशकों की नजरें टिकी
Mayon Volcano फिर हुआ सक्रिय, 6 किमी इलाका सील, हजारों लोगों का पलायन
West Bengal में नए चेहरे को मिल सकती है कमान, Himanta Biswa Sarma की Assam में फिर ताजपोशी तय?
Narendra Modi का बयान: Washington, D.C. घटना पर बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं