बेगूसराय में जमीन विवाद में किशोर की हत्या
बेगूसराय में जमीन विवाद में अपराधिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बछवाड़ा थाना में एक किशोर की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजे की फांसी लगाकर हत्या कर दिया। इतना ही नहीं उसके शव को घर की बल्ली से रस्सी से लटका दिया। ताकि लोगों को यह लग सके कि उसने आत्महत्या की है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के दादूपुर पंचायत के वार्ड नंबर चार में हुई। मृतक की पहचान सेठो महतो का पुत्र सुनील कुमार (15) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, वह सोमवार की शाम अपने घर से चैती दुर्गा मेला देखने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौट सका। देर शाम होने के बाद भी जब सुनील वापस नहीं लौटा तो परिजन खोज बीन शुरू की लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल पाया। परिजन खोजबीन करते हुए रात करीब 11 बजे घर से एक किलोमीटर दूर अपनी डेरा पर गया तो डेरा पर घर के बल्ली से रस्सी के सहारे सुनील का लटका हुआ था। घटना की सूचना पाकर पहुंची बछवाड़ा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पिता ने जताया जमीन विवाद में हत्या की आशंका
घटना के संबंध में मृतक के पिता सेठो महतो ने बताया कि उसका छोटे भाई के साथ घर और जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। होली के समय ही उसने धमकी दी थी। आरोप लगाया है कि उसके छोटे भाई ने ही उसके बेटे की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। घटना के बाद से आरोपी चाचा घर छोड़कर फरार है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

West Bengal में नई विधानसभा के गठन के लिए अधिसूचना जारी
मुरैना में शादी बना रणक्षेत्र, दो गुटों में मारपीट, 9 लोग घायल
NH-44 पर दंपती से लूट की कोशिश, डंडों से हमला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान
LPG वितरण में लापरवाही, मैहर में एजेंसियों के खिलाफ केस दर्ज
भोपाल-इंदौर मेट्रो में नया ऑफर, अब बर्थडे और प्री-वेडिंग शूट का मौका
सोनम की मुश्किलें बढ़ीं, Meghalaya सरकार ने जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट में लगाई अर्जी
24 और 22 कैरेट गोल्ड के नए रेट जारी, निवेशकों की नजरें टिकी
Mayon Volcano फिर हुआ सक्रिय, 6 किमी इलाका सील, हजारों लोगों का पलायन
West Bengal में नए चेहरे को मिल सकती है कमान, Himanta Biswa Sarma की Assam में फिर ताजपोशी तय?
Narendra Modi का बयान: Washington, D.C. घटना पर बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं