गर्मी का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, 22 जिलों में लू की चेतावनी
राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने अभी से हाल बेहाल कर दिए। बाड़मेर में कल तापमान ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जैसलमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में कल तेज गर्मी रही। राजधानी जयपुर में भी पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।आज भी दो जिलों मे लू का ऑरेंज अलर्ट है। 20 जिलों में लू का येलो अलर्ट है। वहीं, मौसम विभाग ने कल से भरतपुर, बीकानेर, जयपुर संभाग के 14 जिलों में बादल छाने, आंधी चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इसका असल 11 अप्रैल को भी रहेगा। इसके बाद गर्मी फिर तेज होगी
बाड़मेर में पारा 47 डिग्री के करीब
पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के अधिकांश शहरों में आसमान साफ रहा और तेज धूप रही। पश्चिमी राजस्थान में तेज धूप और हीटवेव के कारण यहां इस सीजन में पारा पहली बार 46 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, जैसलमेर में भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
रात में दिन जैसी गर्मी, पारा 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर
राजस्थान में वार्म नाईट (गर्म रात) का दौर शुरू हो गया। कल बाड़मेर में रात का मिनिमम टेम्प्रेचर 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो यहां के औसत न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री ऊपर था। बाड़मेर में रात में जितनी गर्मी थी, उतनी तेज गर्मी माउंट आबू में भरी दोपहरी में थी। माउंट आबू में कल दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट