प्रीती जिंटा ने प्रियांश आर्य को शतक के लिए दी बधाई, चेन्नई के खिलाफ शानदार पारी
Priyansh Arya: पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार शतकीय (103) पारी खेली. टीम की मालकिन प्रीती जिंटा, कप्तान श्रेयस अय्यर का शतक पर सेलिब्रेशन बता रहा था कि ये पारी कितनी महत्वपूर्ण थी. मैच के बाद प्रीती प्रियांश आर्य से मिली और उन्हें इस शानदार पारी के लिए बधाई दी. पंजाब किंग्स के 5 विकेट 83 रन पर गिर चुके थे, लेकिन दूसरे छोर पर प्रियांश आर्य ने ताबड़तोड़ पारी जारी रखी. उन्होंने 42 गेंदों में 9 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 103 रनों की पारी खेली. लगातार विकेट गिरने के बाद टीम की मालकिन प्रीती जिंटा मायूस थी. लेकिन प्रियांश ने उन्हें ख़ुशी से झूमने का मौका दिया. प्रीती और प्रियांश का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो मैच के बाद का है.
18 रनों से जीती पंजाब किंग्स
सिमरन सिंह (0), श्रेयस अय्यर (9), मार्कस स्टोइनिस (4), नेहल वढेरा (9) और ग्लेन मैक्सवेल (1) के रूप में टॉप 5 विकेट 83 पर गिरने के बाद टीम दबाव में थी लेकिन प्रियांश आर्य ने कमाल शतक जड़ा. उनके आलावा शशांक सिंह (29) और मार्को जानसेन (34) ने भी महत्वपूर्ण रन बनाए.
जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 201 रन ही बना सकी और 18 रनों से मैच हार गई. पंजाब किंग्स को अपने 7 गेंदबाजों का इस्तमाल करना पड़ा, सबसे ज्यादा विकेट लॉकी फर्ग्युसन ने लिए. उन्होंने 4 ओवरों में 40 रन देकर 2 विकेट चटकाए. प्रियांश आर्य को इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया. प्रियांश आर्य ने मैच के बाद बताया कि लगातार विकेट गिरने के बाद वह सिंगल डबल से खेल को आगे बढ़ाना चाहते थे. लेकिन नेहल वढेरा ने उन्हें अपने तरीके से ही खेलने की सलाह दी. ये पंजाब किंग्स की 4 मैचों में तीसरी जीत है, टीम अंक तालिका में चौथे नंबर पर है.

आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट