रांची में आवारा कुत्ते को गोली मारने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया, कारण सुनकर रह गए लोग हैरान!
झारखंड के रांची में मंगलवार को एक व्यक्ति ने पीछा कर रहे आवारा कुत्ते को कथित तौर पर गोली मार दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना शहर के बाहरी इलाके टाटीसिलवे में हुई थी. अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान प्रदीप पांडे (55) के रूप में हुई है. सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया.
टाटीसिलवे थाने के प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 25 (पशुओं को नुकसान पहुंचाना) और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि पांडे ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से कुत्ते की हत्या कर दी.
आरोपी ने पुलिस को क्या बताया?
आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुत्ते ने इलाके में कई लोगों को काटा था और उसे भी काटने के लिए उसका पीछा किया था.
पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है. व्यक्ति कुत्ते को गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है. इसके बाद संबंधित वीडियो का अवलोकन किया गया. घटना में शामिल आरोपी प्रदीप कुमार पाण्डेय पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 और आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
भारतीय कानून में कुत्ते की हत्या या उसे नुकसान पहुंचाने पर सजा का प्रावधान है. इसमें 2 साल तक सजा या जुर्माना या फिर दोनों ही हो सकते हैं.

आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट