फिल्म निर्माता प्रभु देवा और अभिनेता विष्णु मांचू ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात
मशहूर कोरियोग्राफर, एक्टर, फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रभुदेवा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। प्रभुदेवा अपनी आने वाली फिल्म ‘कन्नप्पा’ के प्रमोशन के सिलसिले में सीएम योगी से मुलाकात किये। उनके साथ कनप्पा की टीम भी मौजूद रही।
सीएम योगी ने टीम को दी शुभकामनाएं
कनप्पा फिल्म के निर्माता और मोहन बाबू विश्वविद्यालय के कुलपति मोहन बाबू, फिल्म आर्टिस्ट विष्णु मांचू और विनय माहेश्वरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी ने कनप्पा के पोस्टर पर अपना ऑटोग्राफ दिया और टीम को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं। कनप्पा की टीम ने सीएम योगी को अंगवस्त्र और अन्य उपहार दिए।
क्या है कनप्पा ?
कन्नप्पा एक आने भारतीय तेलुगु-भाषा की फैंटेसी फिल्म है, जिसका निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है और इसे मोहन बाबू ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म हिंदू धर्म में भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा की पौराणिक कथा पर आधारित है।
अक्षय कुमार करेंगे डेब्यू
फिल्म में मुख्य भूमिका में विश्नु मांचू नजर आएंगे। सहायक भूमिकाओं में मोहन बाबू, आर. शरत कुमार, अर्पित रांका, कौशल मोंडा, राहुल माधव, देवराज, मुकेश ऋषि, ब्रह्मानंदम, रघु बाबू, प्रीति मुकुंदन और मधु शामिल हैं। फिल्म में विशेष कैमियो भूमिकाओं में मोहनलाल, प्रभास, अक्षय कुमार (जो इस फिल्म के माध्यम से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं) और काजल अग्रवाल भी नजर आएंगे।

आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट