आशिक को अमीर बनाने के लिए महिला बनी तस्कर, पति को छोड़ा पुलिस भी हैरान!
अक्सर आपने सुना होगा कि प्रेमी अपनी प्रेमी को खुश करने के लिए ना केवल चांद तारे तोड़ लाने की कसमें खाता है, बल्कि कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता है. बिहार में इसके ठीक उल्टा हुआ है. यहां एक महिला ने पति से विवाद हुआ तो वह प्रेमी को खुश करने के लिए सारी हदें पार कर दिया. वह अपने इलाके में गांजा की सबसे बड़ी तस्कर बन गई. बड़ी बात यह कि वह इस धंधे के अपने घर में ही रहकर अंजाम दे रही थी, लेकिन किसी को कानोकान खबर तक नहीं थी.
इस महिला की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना इलाके के बैरागी टोला में रहने वाली अंजली के रूप में हुआ है. पुलिस के मुताबिक अंजली को अरेस्ट कर लिया गया है, लेकिन जिस प्रेमी को खुश करने के लिए और उसके सहयोग से यह धंधा कर रही थी, वह अभी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पुलिस के मुताबिक कुछ साल पहले अंजली की शादी यहां रहने वाले रंजीत शाह के साथ हुई थी.
आशिक को देना चाहती थी सारी खुशी
शादी के बाद कुछ दिनों तक तो सब ठीक था, लेकिन बाद में अंजली एक अन्य युवक के संपर्क में आ गई और इस बात को लेकर पति के साथ आए दिन झगड़े होने लगे. इसके बाद अंजली ने अपने आशिक को दुनिया का सारा सुख देने का ऑफर दिया और फिर उसके साथ मिलकर गांजा की तस्करी करने लगी. वह नेपाल से गांजा की खेप मंगाती और आसपास के विक्रेताओं को डिस्ट्रीब्यूट करती. बड़ी बात कि वह अपने घर में रहकर इस धंधे को अंजाम दे रही थी, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगने पायी.
महिला के बयान पुलिस भी हुई हैरान
इसी बीच पुख्ता इनपुट के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. आरोपी महिला को अरेस्ट कर पूछताछ हुई तो उसके बयान सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. बताया कि वह अपने आशिक को अमीर बनाने और उसे दुनिया की सारी खुशी देने के लिए यह धंधा कर रही थी. कल्याणपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार के मुताबिक अब पुलिस इस महिला के प्रेमी की तलाश कर रही है.
देवर को फंसाने का प्रयास
पुलिस के मुताबिक इस महिला के प्रेम प्रसंग में सबसे बड़ी बाधा इसके पति और देवर थे. इसलिए इस महिला ने गांजा की खेप अपने देवर के घर में छिपायी और खुद पुलिस को सूचित भी कर दिया. उसे लगा कि घर में गांजा बरामद होने पर पुलिस उसके देवर को पकड़ लेगी, लेकिन आरोपी महिला की गिरफृतारी से इसकी साजिश का खुलासा हो गया. चकिया डीएसपी सत्येंद्र सिंह के मुताबिक मामले की जांच हर संभावित एंगल से की जा रही है.

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार