हजारीबाग में शोभायात्रा पर हमला, पुलिस ने संभाला मोर्चा, धारा 144 की आशंका
झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के झुरझुरी में एक शोभायात्रा पर पथराव और आगजनी के बाद माहौल बिगड़ गया है. इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात करीब 8 बजे हुई इस घटना के बाद झुरझुरी गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बरही के उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजीत कुमार बिमल ने बताया कि धार्मिक जुलूस के दौरान उपद्रवियों ने पथराव किया.
इसके बाद जुलूस में शामिल लोगों ने जीटी रोड के एक हिस्से को जाम कर दिया. लेकिन, अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. धार्मिक रैली का आयोजन करने वाले समूह ने यह भी दावा किया है कि पथराव में कई महिलाएं घायल हुई हैं. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
शोभा यात्रा के दौरान पथराव और आगजनी
दरअसल रविवार को झारखंड के हजारीबाग जिले से शोभा यात्रा के दौरान पथराव और आगजनी की खबर सामने आई. धार्मिक शोभा यात्रा के दौरान हुए पथराव और आगजनी की खबर सामने आते ही तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. झड़प की वजह से दिल्ली-कोलकाता (एनएच-2) को भी बाधित किया गया.
मस्जिद के पास दो समुदायों में झड़प
हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया, यज्ञ हो रहा था और जुलूस निकाला जा रहा था. इसी दौरान मस्जिद के पास दो समुदायों के बीच झड़प हो गई, पत्थरबाजी हुई और फिर कुछ लोगों ने पुआल के ढेर में आग लगा दी. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. एफआईआर दर्ज की जाएगी.
दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर यातायात जाम
जानकारी के अनुसार हजारीबाग के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के झुरझुरी गांव में श्रीश्री 108 श्री शतचंडी महाराज सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की शोभायात्रा के दौरान झुरझुरी मस्जिद के पास पथराव की घटना सामने आई. इसके बाद उग्र भीड़ ने दो घरों में रखे पुआल में आग लगा दी, जिससे माहौल बिगड़ गया. इसकी वजह से दिल्ली-कोलकाता हाईवे (NH2) पर यातायात जाम हो गया.
मौके पर जुटे पुलिस अधिकारी
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है. अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है और प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है. फिलहाल स्थिति अभी नियंत्रण में है. पुलिस ने बताया कि अतिरिक्त बल तैनात किया जा रहा है. एसपी समेत बड़े अधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं. जीटी रोड पर गाड़ी का परिचालन धीमी गति से शुरू हुआ.

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
सुप्रीम कोर्ट का अहम सुझाव: एसिड हमलों में बढ़ेगी सख्ती
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज