कोटा से नई दिल्ली-एमपी के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू, लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने दिखाई हरी झंडी
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर कोटा को एक नई रेल कनेक्टिविटी की सौगात मिली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार रात कोटा रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली-कोटा-अम्बेडकर नगर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी वीसी के माध्यम से जुड़े। अम्बेडकर नगर रेलवे स्टेशन से सीएम मोहन यादव ने कोटा के लिए उद्घाटन स्पेशल को रवाना किया। सोमवार से दिल्ली से कोटा और अम्बेडकर नगर के बीच नियमित रूप से यह ट्रेन संचालित होगी।
इस अवसर पर बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 10 वर्षों में रेलवे की दिशा और दशा दोनों बदली है। अब रेलवे केवल एक परिवहन साधन नहीं, बल्कि भारत के विकास का इंजन बन चुकी है। वंदे भारत और नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें भारत की गति, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की प्रतीक हैं।
प्रमुख शहर जुड़ेंगे, बढ़ेगा व्यापार
स्पीकर बिरला ने कहा कि यह केवल एक ट्रेन की शुरुआत नहीं, बल्कि विकास, संपर्क और सामाजिक समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। है। बाबा साहेब की जन्मस्थली तक यह सीधी रेल सेवा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी। यह ट्रेन कोटा को दिल्ली, इंदौर और उज्जैन जैसे प्रमुख शहरों से जोड़ेगी। जिससे व्यापार, शिक्षा, तीर्थाटन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 2028 में उज्जैन में प्रस्तावित सिंहस्थ कुंभ के दौरान यह सेवा हाड़ौती के श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगी।
• ट्रेन संख्या 20155: दोपहर 3.30 बजे डॉ. अंबेडकर नगर (इंदौर) से रवाना होकर रात 9.25 बजे कोटा और सुबह 4.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
• ट्रेन संख्या 20156: रात 11.25 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर सुबह 5.30 बजे कोटा और दोपहर 12.50 बजे डॉ. अंबेडकर नगर पहुंचेगी।
• प्रमुख ठहराव: कोटा, रामगंजमंडी, भवानीमंडी, नागदा, उज्जैन, देवास, इंदौर, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, भरतपुर, मथुरा, हजरत निजामुद्दीन।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
सुप्रीम कोर्ट का अहम सुझाव: एसिड हमलों में बढ़ेगी सख्ती
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज