चिकित्सा क्षेत्र में नया मुकाम: अजमेर बनेगा हेल्थ हब - देवनानी
जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि नई सरकार में नए अजमेर की शुरूआत हो चुकी है। अजमेर को चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए काम हो रहा है। जेएलएन अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी सेवाएं उपलब्ध होंगी। कोटड़ा में सैटेलाईट अस्पताल के निर्माण के लिए 21.70 करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति जारी हो गई है। जल्द ही भवन का निर्माण गति पकड़ेगा।
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने अजमेर के दयाल वीणा चेरिटेबल ट्रस्ट में दो नई मशीनों का शुभारम्भ किया। इसमें मरीजों को रिययती दर पर जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू अस्पताल को आदर्श अस्पताल बनाने की दिशा में कोई भी कसर बाकी नहीं छोडी जा रही है। इसके लिए जरूरी संसाधनों को तेजी से जुटाया जा रहा है। जेएलएन अस्पताल प्रदेश का पहला चिकित्सालय है जहां स्पीकर हैल्प डेस्क की स्थापना हुई है। इसके जरिए मरीजों और उनके परिजनों को कई तरह की सहूलियतें मुहैया हो रही है। अब तक तीन हजार से ज्यादा मरीजों को इससे लाभ मिला है। श्री देवनानी ने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीज और उनके परिजन किसी भी समय जरूरत पड़ने पर बिना किसी हिचकिचाहट के स्पीकर हैल्प डेस्क पहुंच मदद प्राप्त कर सकते हैं।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
सुप्रीम कोर्ट का अहम सुझाव: एसिड हमलों में बढ़ेगी सख्ती
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज