कोटा में 6 लाख की नशे की खेप पकड़ी, 2 आरोपी गिरफ्तार
कोटा में आरपीएफ शामगढ़ ने अवैध मादक पदार्थ तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आरपीएफ ने सिविल पुलिस के साथ गश्त के दौरान भवानीमंडी स्टेशन से 38 किलो डोडा चूरा बरामद किया है। जिसकी बाजार कीमत करीब 6 लाख रूपए बताई गई है। डोडा-चूरा तस्करी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार भवानीमंडी थाना निरीक्षक रमेश चंद्र मीणा और आरपीएफ जवान अरुण कौशिक और राजकुमार शर्मा स्टेशन परिसर व रेलवे यार्ड में संयुक्त गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को 2 संदिग्ध युवक नजर आए। पूछताछ में दोनों युवक घबरा गए। उनके पास 4 बैग मिले। तलाशी में बैग में 38 किलो 800 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कमल सिंह (23) और राजेंद्र सिंह (21) निवासी मालवा (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया। साथ ही डोडा-चूरा को जप्त किया। तस्करी के आरोप में एक अन्य युवक तारा सिंह निवासी मालवा (एमपी) को फरार घोषित किया।

“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
सुप्रीम कोर्ट का अहम सुझाव: एसिड हमलों में बढ़ेगी सख्ती
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी