कवर्धा कलेक्ट्रेट को उड़ाने की धमकी, RDX IED का जिक्र कर मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। कलेक्ट्रेट कार्यालय को RDX IED से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल डॉग स्क्वाड के साथ-साथ पुलिस टीम जांच कर रही है। दरअसल कवर्धा डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा का गृहजिला है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आज कवर्धा जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां कलेक्टर के पास एक मेल आया, जिसमें लिखा है कि दोपहर 2:30 बजे कलेक्टर कार्यालय को RDX IED से उड़ा देंगे। सूत्रों के मुताबिक, ये मेल कश्मीर से आया है। इस मेल के आते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची है। फिलहाल पूरे इलाके की जांच चल रही है। वहीं पूरे कलेक्ट्रेट और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पूरे दफ्तरों को कराया जा रहा है खाली
मौके पर पहुंची पुलिस टीम कलेक्ट्रेट में संचालित सभी दफ्तरों को खाली करा रहे है। धमकी-भरे मेल पर कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। इसमें जांच की जा रही है। वहीं एसपी धर्मेंद्र छवाई ने बताया कि मेल के माध्यम से धमकी मिलने की सूचना मिली है। फिलहाल इस मामले की गहन जांच की जा रही है।

चीन ने ठुकराए अमेरिका के प्रतिबंध, कहा- बाहरी दखल मंजूर नहीं
निवेश में सोने की भूमिका: रखें या निकालें, क्या है सही फैसला
तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, TVK बनी नंबर वन पार्टी
Assembly Election 2026: सियासत में सितारों का दबदबा, कई बड़े नाम मैदान में
सुपर कॉरिडोर पर ग्रेटर बाबा जैन मंदिर बना निशाना, चांदी की मूर्तियां चोरी
बंगाल में भाजपा की जीत पर इंदौर में जलेबी बांटकर मनाया जाएगा जश्न
इजरायल-अमेरिका के बीच बड़ा रक्षा सौदा, लड़ाकू विमान खरीदेगा इजरायल
UAE के बाहर होने के बाद ओपेक प्लस का अहम फैसला, उत्पादन बढ़ाने का ऐलान
लीलन एक्सप्रेस पर ब्रेक: मई में 9 दिन जयपुर नहीं पहुंचेगी ट्रेन
भारतीय रेलवे का बड़ा कदम, UMID कार्ड से मिलेगा पेपरलेस इलाज