‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का इंतजार खत्म, ओटीटी पर जानिए किस दिन होगी रिलीज
रकुल प्रीत सिंह, अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। यह फिल्म 21 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह उन फैंस के लिए अच्छी खबर है, जो इसके ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे थे। जानते हैं यह ओटीटी पर कब रिलीज होगी?
‘मेरे हसबैंड की बीवी’ ओटीटी रिलीज डेट
‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। यह इस महीने ही ओटीटी पर दस्तक देगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म शुक्रवार, 18 अप्रैल, 2025 स्ट्रीम होगी। यह फिल्म रिश्तों, याददाश्त खोने और आधुनिक विवाह की चुनौतियों को दर्शाती है।
‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ स्टार कास्ट
‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ में रकुल प्रीत सिंह, अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर के अलावा डीनो मोरिया, आदित्य सील, शक्ति कपूर, कविता कपूर भी शामिल हैं। मुदस्सर अजीज ने फिल्म की पटकथा लिखी है। इसका निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख और जैकी भगनानी ने किया है।
‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने 8.25 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था। यह फिल्म 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। फिल्म रिलीज होने के बाद 13 दिनों तक ही सिनेमाघरों में टिक पाई थी। डेढ़ करोड़ रुपये के साथ इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी। बता दें कि यह फिल्म जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह की एनिवर्सरी पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को जैकी का रकुल के लिए गिफ्ट माना गया था।

निवेश में सोने की भूमिका: रखें या निकालें, क्या है सही फैसला
तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, TVK बनी नंबर वन पार्टी
Assembly Election 2026: सियासत में सितारों का दबदबा, कई बड़े नाम मैदान में
सुपर कॉरिडोर पर ग्रेटर बाबा जैन मंदिर बना निशाना, चांदी की मूर्तियां चोरी
बंगाल में भाजपा की जीत पर इंदौर में जलेबी बांटकर मनाया जाएगा जश्न
इजरायल-अमेरिका के बीच बड़ा रक्षा सौदा, लड़ाकू विमान खरीदेगा इजरायल
UAE के बाहर होने के बाद ओपेक प्लस का अहम फैसला, उत्पादन बढ़ाने का ऐलान
लीलन एक्सप्रेस पर ब्रेक: मई में 9 दिन जयपुर नहीं पहुंचेगी ट्रेन
भारतीय रेलवे का बड़ा कदम, UMID कार्ड से मिलेगा पेपरलेस इलाज