रेलवे केबल में लगी आग से भारी नुकसान, लाखों की संपत्ति खाक
शहर में बीते 30 घंटो में अलग अलग जगहों पर आगजनी की घटनाएं हुई। निगम के दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आज पर काबू पाया। पहली घटना गुरुवार तड़के 2 करीब रेलवे कॉलोनी इलाके में हुई। यहां रेलवे की केबल के बंडलों (रोल) में अचानक आग लग गई। इस घटना में लाखों कीमत की केबल जलकर नष्ट हो गई।
सूचना पर मौके पर पहुंची नगर निगम की दमकल ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। निगम के चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास ने बताया घटना तड़के 2 से 3 बजे के बीच की है। दो दमकल मौके पर पहुंची थी। करीब1 घंटे की मशक्कत में आग पर काबू पाया।
सूत्रों ने बताया कि यह घटना बंद पड़े क्रॉसिंग गेट के पास वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ नॉर्थ) और सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य प्रथम) ऑफिस के सामने हुई है। यहां पर सड़क किनारे बड़ी संख्या में सिग्नल और टेलीफोन केबल के बड़े-बड़े बंडल रखे हुए हैं। यह बंडल निर्माण विभाग के बताए जा रहे हैं। आग इन्हीं बंडलों में लगी है। आग इतनी तेज थी कि ऊंची-ऊंची लपटों की चपेट में आकर कई बंडल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। इस बारे में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन का कहना है कि आग लगने के कारण सामने नही आए है। नुकसान कितना हुआ इस बारें में जानकारी ली गई है। अधिकारियों को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
कार में आग लगी
चीफ फायर ऑफिसर राकेश रोशन ने बताया गुरुवार रात व शुक्रवार तड़के दो अलग अलग जगहों पर आग लगी। रात 1 बजे करीब राधिका रिसोर्ट के पास एक खड़ी कार में आग लग गई। जो हवा के साथ बढ़ती हुई झाड़ियो तक फैल गई। जिसे दमकलकर्मियों ने बुझाया। आग लगने से कार में काफी नुकसान हुआ।
मकान में आग,मोबाइल एसेसरीज जली
वही तड़के 4 बजे करीब गुमानपुरा टीचर्स कॉलोनी में एक मकान में आग लग गई आज मकान के दूसरे फ्लोर पर लगी थी। यहां मोबाइल एसेसरीज रखी हुई थी। सूचना पर निगम की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने से कुछ मोबाइल एसेसरीज व अन्य सामान जला है। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। ये मकान किसी ने किराए से ले रखा था। सेंकड फ्लोर पर गोदाम बना रखा था। आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को दरवाजा तोड़ना पड़ा।

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल