राधिका आप्टे का देसी लुक वायरल, झाड़ू और साड़ी में दिखा दमदार किरदार
राधिका आप्टे ने अपने सोशल मिडिया पर अपनी फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनके अंदाज ने लोगों को चौंका दिया है। इस पोस्टर में अभिनेत्री हाथ में झाड़ू और कमर साड़ी बांधे हुईं नजर आ रही हैं।
राधिका आप्टे ने शेयर किया नया लुक
अभिनेत्री राधिका आप्टे ने अपने इंस्ट्ग्राम पर एक स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म 'सिस्टर मिडनाइट' का एक पोस्टर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने जिस पोस्टर को शेयर किया है, उस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘सिस्टर मिडनाइट के यूएस टैक्सी ड्राइवर से प्रेरित आधिकारिक पोस्टर की पहली झलक।’ इसके अलावा लिखा कि फिल्म का निर्देशन और लेखन का काम करण कंधारी द्वारा किया गया है। साथ ही कैप्शन में लिखा कि यह फिल्म 16 मई को पहले न्यूयॉर्क में फिर 23 मई को लॉस एंजिलस में और उसके बाद बाकी शहरों में रिलीज की जाएगी। वहीं आपको बताते चलें कि इस पोस्टर को जेम्स पैटरसन द्वारा डिजाइन किया गया है।
नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं
राधिका आप्टे के इस लुक पर नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसमें एक यूजर ने कमेंट किया कि राधिका एक शानदार कलाकार हैं। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि इस फिल्म का पोस्टर 1976 की ‘टैक्सी ड्राइवर’ फिल्म के पोस्टर की याद दिलाती है। इसके अलावा अन्य यूजर ने लिखा शानदार फिल्म।
एक नजर राधिका आप्टे के काम पर
अगर राधिका आप्टे के काम के बारे में बात करें तो अभिनेत्री ने 'रात अकेली है', 'ओ माय डॉर्लिंग' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा अभिनेत्री ने कई वेब सीरीज में भी काम किया है और अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है।

राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित