प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में छत्तीसगढ़ राज्य बना स्टार! करी बड़ी सफलता हासिल
रायपुर: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के शानदार और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता मिली है। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की 12वीं राष्ट्रीय समीक्षा बैठक के दौरान आज छत्तीसगढ़ को देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में द्वितीय सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य का पुरस्कार दिया गया है। राज्य के मोहला-मानपुर-चौकी और सक्ती को भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों के रूप में चुना गया है। यह दो दिवसीय राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन 18-19 अप्रैल 2025 को तिरुवनंतपुरम (केरल) में आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मान आज भारत सरकार के कैबिनेट सचिव कृषि के हाथों छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से संयुक्त संचालक बी.के. मिश्रा और उप संचालक उद्यानिकी नीरज शाह ने प्राप्त किया। इसके साथ ही मोहला-मानपुर-चौकी जिले की कलेक्टर श्रीमती तूलिका प्रजापति और सक्ती जिले के कलेक्टर टोपनो ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले का पुरस्कार प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों, कृषि मंत्री राम विचार नेताम के मार्गदर्शन और कृषि विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के किसानों के कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने इस सफलता के लिए कृषि विभाग की टीम को बधाई दी और किसानों को समय पर लाभ पहुंचाने के लिए चल रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी छत्तीसगढ़ कृषि के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली रक्षा सहयोग मजबूत, सैन्य हार्डवेयर निर्माण पर बनी सहमति
बंगाल में नतीजों से पहले सियासी घमासान, शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
लोकभवन में महाराष्ट्र और गुजरात स्थापना दिवस मनाया गया
होर्मुज विवाद पर बढ़ा तनाव, Iran पर भरोसा नहीं: United Arab Emirates
ब्रिटिश किंग से मिले न्यूयॉर्क मेयर Zohran Mamdani, कोहिनूर पर बयान चर्चा में
पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग का आदेश
राजस्थान को "अष्टम पोषण पखवाड़ा" में देश में फिर से मिला प्रथम स्थान
अन्तरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन
चुनाव नतीजों के बाद बड़ा एक्शन, Ratna Ghosh पूछताछ के लिए तलब